इन 5 आदतों के बिना जीवनभर खुश नहीं रह सकते आप, बाद में रहेगा सिर्फ पछतावा

Verified Medically Reviewed By: Dr. Malini Saba

Habits to Guard Your Peace: हर कोई अपनी लाइफ को शांति से जीना चाहता है, लेकिन कुछ चीजें खलल डाने का काम करती हैं। ऐसे में आप इन 6 आदतों को अपनाकर अपना सुख-चैन और खुशी को बरकरार रख सकते हैं वो भी बिना किसी पछतावे के।

Written by Vidya Sharma | Published : July 3, 2025 4:56 PM IST

1/6

अपना सुख-चैन कैसे बचाएं?

Khud Ko Khud Kaise Rakhe: जब भी कोई अपनी परेशानियों से चिड़ जाता है तो उसके मुंह से यही निकलता है कि 'कोई मुझे सुख-चैन से रहने दो।' इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि हम बहुत तनाव में रहते हैं। यह थका देने वाला है, लेकिन क्या आपको सच में लगता है कि आपकी खुशियां, आपका सुख-चैन किसी और के हाथों में है? अगर आपका जवाब हां हैं तो आप गलत हैं। हम खुद ही अपने अच्छे बुरा के जिम्मेदार होते हैं और अगर हम दुखी होते हैं तो अपनी कुछ गलत आदतों के कारण। जब साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर मालिनी सबा से 5 ऐसी आदतों के बारे में पूछा गया, जिन्हें अपनाकर कोई भी व्यक्ति अपना सुख, चैन और शांति को बरकरार रख सकता है वो भी बिना किसी झमेले में फंसे।

2/6

बिना किसी गिल्ट के कहें ना (Say No Without Guilt)

हर बात के लिए हां कहने की जरूरत नहीं होती है। अगर आप थके हुए हैं, तो अपने दोस्तों के साथ वीकेंड मीटअप को छोड़ दें। लोगों को बताएं, “मुझे अपने लिए थोड़ा समय चाहिए।” ज्यादातर लोग समझेंगे और अगर नहीं भी तो कोई बात नहीं। आपको खुद को इम्पोर्टेंस देना नहीं छोड़ना है। Also Read - सर्दी में बारिश सेहत पर पड़ सकती है भारी, जानिए बेमौसम बरसात में कैसे रखें अपना ख्याल

3/6

अपने साथ बनाएं लिए छोटे-छोटे पल (Create Small Moments Just For You)

हो सकता है कि यह आपके फोन के बिना सुबह की चाय पीना हो या सूर्यास्त देखने के लिए बाहर निकलना हो। शांति के इन पल में जीना आपको याद दिलाता है कि जीवन सिर्फ अगली चीज की दौड़ में भागना नहीं है। बल्कि एक जगह ठहर कर पलों को इंजॉय करना है।

4/6

खुद को ऐसे खिलाएं बड़े प्यार से (Feed Yourself Like You Care)

कई लोग ऐसे होते हैं जो बल खाने के लिए खाते हैं, यानी कि मन मारकर या पेट भरने के लिए खाते हैं। यहां तक कि इस बात पर भी ध्यान नहीं देते हैं कि हम क्या खा रहे हैं। डॉक्टर मालिनी ने बताया कि जब हम तनाव में होते हैं, तो हम बुनियादी बातें भूल जाते हैं। आप अपनी टेबल पर फल रखें, अपने बैग में कुछ मेवे रखें और समय से पहले कुछ अंडे उबाल लें। सादा, शुद्ध खाना दिमाग को शांत रखता है। Also Read - सुबह खाली पेट चाय पीने की आदत बन सकती है बवासीर की वजह! डॉक्टरों ने दी चेतावनी

5/6

शरीर को खुद से रखें एक्टिव (Stay Active)

डॉक्टर ने बताया कि आपको एक घंटे तक जिम जाने की जरूरत नहीं है। अपने लिविंग रूम में गाने बजाएं और नाचे या दोपहर के भोजन के बाद थोड़ी देर टहलें। आपका शरीर तनाव से जकड़ा रहता है और इस तरह की चीजें इसे दूर भगाने में मदद करती हैं। इसलिए अपने लिए समय निकालें और दिल खोलकर नाचें।

6/6

क्या देखना जरूरी है (Be Picky About What You Consume)

अगर न्यूज़ स्क्रॉल करने से आपको चिंता होती है तो रुक जाएं। ऐसे पेज फॉलो करें जो आपको उत्साहित करते हों, मजेदार रील देखें या कुछ समय के लिए स्क्रीन से दूर रहें और अपने दिमाग को आराम दें। दिन के अंत में, अपनी शांति की रक्षा करना वास्तव में बार-बार खुद को चुनने के बारे में है। जीवन हमेशा तनावपूर्ण रहेगा। सुनिश्चित करें कि आप कोमल, प्रेमपूर्ण "मैं भी मायने रखता हूँ" के साथ परवाह करते रहें। Also Read - Colorectal cancer से बचाव के लिए स्क्रीनिंग क्यों है जरूरी? डॉक्टर बता रहे हैं किस उम्र से करानी चाहिए जांच