सर्दियों में बढ़ जाती है फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स

Lungs Health: सर्दियों में फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। इस मौसम में आपको इन टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए।

Written by Anju Rawat | Published : December 1, 2025 12:36 PM IST

1/6

सर्दी में फेफड़ों को बीमारियों से कैसे बचाएं?

Lung Disease Prevention Tips: फेफड़े हमारे शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक हैं। फेफड़े शरीर में कई जरूरी कार्यों के लिए जिम्मेदार होते हैं। फेफड़े शरीर में गैस विनिमय का काम करते हैं। फेफड़े हवा से ऑक्सीजन लेते हैं और रक्त में भेजने का काम करते हैं। साथ ही, शरीर से कार्बन डाइऑक्साइड अपशिष्ट गैस को बाहर निकालते हैं। इसलिए फेफड़ों का स्वस्थ बने रहना बहुत जरूरी होता है। हालांकि, अब सर्दियां शुरू हो गई हैं, इस मौसम में फेफड़ों की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। आपको बता दें कि नवंबर के महीने को Lung Cancer Awareness Month के रूप में मनाया जाता है। आइए, इस मौके पर जानते हैं आपको फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए कैसे करना चाहिए?

2/6

निमोनिया के लक्षण क्या हैं?

आयुर्वेद के अनुसार, तेज बुखार के साथ ठंड लगना,लगातार खांसी (बलगम के साथ), सीने में दर्द या जकड़न, सांस फूलना या भारीपन, कमजोरी और भूख न लगना और गले में खराश या दर्द जैसे लक्षण निमोनिया को दर्शाते हैं। डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि आयुर्वेद में निमोनिया का इलाज विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियों के साथ किया जाता है। Also Read - ठीक से सांस न ले पाने समेत ये 4 प्रॉब्लम्स हो सकती हैं कमजोर फेफड़ों की निशानी, ना करें इग्नोर

3/6

धूम्रपान न करें

धूम्रपान फेफड़ों के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। धूम्रपान करने से फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। इसलिए सर्दियों में आपको बिल्कुल भी धूम्रपान नहीं करना चाहिए। इसलिए अगर आपको पहले से ही फेफड़ों से जुड़ी कोई बीमारी है, तो धूम्रपान बिल्कुल न करें। आपको पैसिव स्मोकिंग और थर्ड हैंड स्मोकिंग से भी बचना चाहिए। यह फेफड़ों को स्वस्थ रखने का एक सबसे कारगर तरीका है।

4/6

प्राणायाम करें

सर्दियों में फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्राणायाम जरूर करें। इसके लिए आप अनुलोम-विलोम और भस्त्रिका का अभ्यास कर सकते हैं। प्राणायाम करने से फेफड़ों की सेहत में सुधार होता है। अगर आप रोज सुबह फ्रेश हवा में प्राणायाम करेंगे, तो फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों से भी बचाव होगा। इससे फेफड़ों और गले में जमा सारा बलगम भी आसानी से निकल जाएगा। Also Read - प्रेग्नेंसी में अल्ट्रासाउंड कब और कितनी बार कराना चाहिए? जानें क्यों होता है जरूरी

5/6

मास्क जरूर पहनें

सर्दियों में वायु प्रदूषण और धुंध की वजह से भी फेफड़ों के रोग विकसित हो जाते हैं। वायु प्रदूषण, फेफड़ों के रोगों का एक सबसे मुख्य कारण है। इसलिए वायु प्रदूषण से बचाव बहुत जरूरी है। वायु प्रदूषण से बचाव के लिए घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर पहनें। इस प्रदूषित वातावरण में N95 मास्क ही कारगर साबित हो सकता है। साथ ही, घर पर भी एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें।

6/6

फलों का सेवन करें

फल शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। आपको अपनी विंटर डाइट में मौसमी फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। फल खाने से फेफड़े हेल्दी बनते हैं। फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी भी जरूर पिएं। सर्दियों में गुनगुना पानी पीना अच्छा विकल्प होता है। इससे बलगम निकल जाता है और श्वसन मार्ग हेल्दी बना रहता है। Also Read - क्या IUGR हाई रिस्क प्रेगनेंसी है? डॉक्टर से जानिए क्या IUGR शिशुओं की जल्दी होती है डिलीवरी