सर्दियों में बालों का झड़ना कैसे रोकें? जानें 5 तरीके जो दूर करेंगे हेयर फॉल की समस्या

Sardiyo Mai Balo Ka Jhadna Kaise Roke: आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसे असरदार नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप सर्दियों में झड़ने वाले बालों की जड़ों को मजबूत कर सकते हैं और उन्हें झड़ने से रोक सकते हैं।

Written by Vidya Sharma | Published : November 25, 2025 3:28 PM IST

1/6

बालों का झड़ना कैसे रोकें?

Sardiyo Mai Hair Fall Kaise Rukega: सर्दियां आ गई हैं और हम में से ज्यादातर महिलाओं की एक ही शिकायत रहने वाली है कि बालों का झड़ना रुक ही नहीं रहा है। ऐसे में हम न जाने कितने तरह के केमिकल वाले एंटी हेयर फॉल शैम्पू बदल रहे हैं, पार्लर जाकर तरह-तरह के ट्रीटमेंट करवा रहे हैं। इतना कुछ करने के बाद भी हमारा हेयर फॉल कम ही नहीं हो रहा है। इसलिए आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसे उपायों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आजमाने से आपकी बालों के झड़ने की समस्या हमेशा-हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। आइए इन तरीकों के बारे में जानें।

2/6

हेयर ऑयलिंग करना बिल्कुल न भूलें

सर्दियों में हम सभी गर्म पानी और शैंपू से बालों को धोते हैं, जो हमारी स्कैल्प को ड्राई कर देते हैं। ऐसे में हमारी स्कैल्प को नरिश रखने का और जड़ों को मजबूती देने का सबसे अच्छा तरीका बालों पर तेल लगाने का है। आप कोई से भी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन कोशिश करें ऐसे तेलों का इस्तेमाल करें जिनकी कंसिस्टेंसी पतली हो ताकि वह स्कैल्प में अच्छे से जा पाए। Also Read - बालों का झड़ना रोकने के लिए Vitamin B12 जरूरी है? लेकिन जो फिश नहीं खाते वह इसकी पूर्ति कैसे करें?

3/6

हेयर मास्क का उपयोग

आप चाहें तो मार्केट से नेचुरल हेयर मास्क लेकर इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर घर पर बनाना है तो दही में गुड़हल के फूलों का पेस्ट मिलाकर अपने बालों पर लगाएं। यह आपकी स्कैल्प को गहराई से साफ करने, बालों का झड़ना रोकने और उन्हें जड़ से मजबूती देने में मदद करता है। आप चाहें तो इसमें 2 चम्मच नारियल का तेल भी मिक्स कर सकते हैं।

4/6

राइस वॉटर का इस्तेमाल

चावल के पानी में प्रोटीन होता है जो हमारे बालों की दशा को ठीक करने में मदद करता है, उन्हें शाइनी बनाता है, जड़ों को मजबूत करता है, बालों का झड़ना रोक हेयर ग्रोथ को प्रमोट करता है और उन्हें हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। आपको बस 24 घंटे के लिए चावल को पानी में भिगोकर रखना है और फिर पानी को छानकर स्प्रे बोतल में भरकर रोज इस्तेमाल करें। इसे रात को सोने से पहले या नहाने से पहले लगाएं और फिर हेयर वॉश कर लें। Also Read - सर्दियों में क्यों होता है हेयरफॉल?

5/6

आंवला का हेयर पैक

आंवला बालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है, क्योंकि इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, बायोटिन, आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप बालों पर आंवला पाउडर से तैयार पैक लगाते हैं तो उनका झड़ना बंद होगा और समय से पहले सफेद नहीं होंगे। यहां तक कि अगर आपकी हेयर ग्रोथ रुक गई है तो उसके लिए भी यह फायदेमंद साबित होगा।

6/6

करी पत्ता का पेस्ट

करी पत्ता भी बालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इन छोटी पत्तियों में विटामिन ए, बी, सी के साथ प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन और अमीनो एसिड पाया जाता है। यह सभी ऐसे पोषक तत्व हैं जो बालों की मजबूती और ग्रोथ के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होते हैं। आप घर पर करी पत्ता का तेल या मास्क बनाकर बालों पर लगा सकते हैं। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - चेहरे पर पिगमेंटेशन क्यों हो जाती है? 3 नुस्खे दिलाएंगे झाइयों से छुटकारा