hamburger icon
A
Read in English

Air Pollution: बड़ों से ज्यादा बच्चों के लिए खतरनाक है वायु प्रदूषण, बचाव के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

Air Pollution Delhi-NCR: दिल्ली एनसीआर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण बड़ों के साथ-साथ छोटे बच्चों की हेल्थ भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। आज हम आपको ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप अपने बच्चों को इस जहरीली हवा से बचा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Updated: November 6, 2023, 10:48 PM

Air Pollution: बड़ों से ज्यादा बच्चों के लिए खतरनाक है वायु प्रदूषण, बचाव के लिए अपनाएं ये 5 उपाय photo icon1/6

हवा में प्रदूषण, बच्चों के लिए खतरा

वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या है जो सभी उम्र के लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। बच्चों के लिए, यह विशेष रूप से हानिकारक हो सकता है क्योंकि उनके फेफड़े अभी भी विकास के अधीन होते हैं। प्रदूषित हवा सांस लेने से बच्चों को सांस लेने में तकलीफ, खांसी, छींकना, और यहां तक ​​कि गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। आज हम आपको ऐसे 5 उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप अपने बच्चों को इस जहरीली हवा से बचा सकते हैं।

Air Pollution: बड़ों से ज्यादा बच्चों के लिए खतरनाक है वायु प्रदूषण, बचाव के लिए अपनाएं ये 5 उपाय photo icon2/6

घर के अंदर न करें धूम्रपान

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जो बच्चे धूम्रपान करने वाले लोगों के साथ रहते हैं, उनके बीमार होने की संभावना बाकी बच्चों की तुलना में ज्यादा होती है। यदि आप अपने बच्चों को इस प्रदूषण की चपेट से सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आपको घर के अंदर धूम्रपान बिल्कुल नहीं करना चाहिए। Also Read - Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु गुणवत्ता दिवाली की देर रात 3 बजे सबसे खराब रही

Air Pollution: बड़ों से ज्यादा बच्चों के लिए खतरनाक है वायु प्रदूषण, बचाव के लिए अपनाएं ये 5 उपाय photo icon3/6

धूल भरी साफ-सफाई करने से बचें

यदि आपके बच्चे घर में हैं तो उनके सामने घर में धूल भरी साफ सफाई करने से बचें, क्योंकि इस सफाई के दौरान आप अपना घर तो साफ कर लेंगे लेकिन इसका खामियाजा आपके बच्चों के स्वास्थ्य को उठाना पड़ेगा। यदि आपको घर की सफाई करनी भी है तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपके बच्चे उस धूल की पहुंच से दूर रहें।

Air Pollution: बड़ों से ज्यादा बच्चों के लिए खतरनाक है वायु प्रदूषण, बचाव के लिए अपनाएं ये 5 उपाय photo icon4/6

बच्चों को रखें हाइड्रेटेड

बच्चों को प्रदूषण के प्रभाव से बचाने के लिए आपको चाहिए कि उन्हें दिन में पर्याप्त मात्रा में लिक्विड डाइट देते रहें। यदि बच्चों के शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनी रहेगी तो बच्चों के शरीर से प्रदूषण के कारण बने विषैले तत्व आसानी से बाहर निकल जाएंगे। वायु प्रदूषण के इस समय में आपको बच्चों को हाइड्रेट रखने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। Also Read - दिल्ली में सांस लेना हो सकता है मुश्किल, हवा की गुणवत्ता 'बहुत ख़राब'

Air Pollution: बड़ों से ज्यादा बच्चों के लिए खतरनाक है वायु प्रदूषण, बचाव के लिए अपनाएं ये 5 उपाय photo icon5/6

वायु शुद्ध करने वाले पौधे लगाएं

वायु प्रदूषण के गंभीर समय में अपने बच्चों को बचाने के लिए आपको कमरे के अंदर ऐसे पौधे लगाने चाहिए जो हवा को फिल्टर करने का काम करते हों। जैसे- एरेका पाम, मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, पीस लिली आदि कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हें आप अपने कमरे के अंदर लगा सकते हैं। ये आपके कमरे की हवा को फिल्टर करने का काम करते हैं और रूम में मौजूद जहरीली गैसों को साफ कर देते हैं।

Air Pollution: बड़ों से ज्यादा बच्चों के लिए खतरनाक है वायु प्रदूषण, बचाव के लिए अपनाएं ये 5 उपाय photo icon6/6

कमरों के खिड़की दरवाजे बंद रखें

आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि कमरे के खिडकी और दरबाजे खो दो ताजी हवा आने दो। लेकिन आज ये कहावत उल्टा साबित हो रही है, जी हां आज बाहर फैले प्रदूषण से बचाव के लिए आप अपने बच्चों के कमरों के खिड़की और दरवाजों को हमेशा बंद करके रखें। क्योंकि खिड़की दरवाजे खोलते ही बाहर की प्रदूषित हवा कमरे के अंदर आती है जो आपके बच्चों को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। Also Read - Air Pollution: प्रदूषण रोकने के लिए 'सफर' डेटा साझा करे केंद्र : दिल्ली सरकार