हाई बीपी को कैसे कंट्रोल करें?
High BP Control Tips in Hindi: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन एक बड़ी समस्या बन चुकी है। गलत जीवनशैली, खराब खान-पान, तनाव और शारीरिक निष्क्रियता को हाई बीपी का मुख्य कारण माना जाता है। हाई बीपी शुरुआत में कोई लक्षण विकसित नहीं करता है, जब यह समस्या बढ़कर गंभीर रूप ले लेती है तब लक्षण महसूस होने शुरू होते हैं। कई बार तो हाई बीपी का पता तब चलता है, जब व्यक्ति को हार्ट अटैक आता है या हृदय से जुड़ी कोई गंभीर बीमारी हो जाती है। हाई बीपी स्ट्रोक, किडनी डैमेज और आंखों की बीमारी का कारण भी बनता है। इसलिए हाई बीपी को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। इसलिए हाई बीपी को नॉर्मल करना बहुत जरूरी होता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए आप कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं, इनसे आपको काफी आराम मिलेगा। आइए, पसरी हॉस्पिटल के हेड ऑफ डाइटिशियन शालिनी ब्लिस (Dt Shalini Bliss, Head of Dietician, Psri hospital) से जानते हैं कि हाई बीपी को कंट्रोल कैसे करना चाहिए?