टॉक्सिक रिलेशनशिप से कैसे बाहर आएं?
रिलेशनशिप का मतलब होता है प्यार, सम्मान, भरोसा और भावनात्मक सुरक्षा। लेकिन जब वही रिश्ता धीरे-धीरे दर्द, डर, गिल्ट और आत्म-संदेह का कारण बन जाए, तो उसे टॉक्सिक रिलेशनशिप कहा जाता है। महिलाएं यह समझ तो लेती हैं कि उनका रिश्ता उन्हें नुकसान पहुंचा रहा है, लेकिन उससे निकल पाना महिला के लिए बहुत मुश्किल काम होता है। परिवार के लोग क्या कहेंगे, समाज, परिवार की जिम्मेदारी और समय के साथ मेरा प्यार बदल जाएगा... सब कुछ जल्द ही ठीक जाएगा जैसी उम्मीदें महिलाओं को रिश्ते में बांध कर रखती हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए मूव ऑन करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन जैसा हो जाता है। ये लेख उन्हीं महिलाओं के लिए है जो टॉक्सिक रिलेशनशिप से निकलने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन मूव-ऑन करना मुश्किल लग रहा है।