बढ़ती सर्दी में त्वचा को सॉफ्ट कैसे बनाएं? जानें 5 तरीके जो दूर करेंगे ड्राईनेस

Skin Care Tips For Winter: आज हम आपको 5 ऐसे तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जो इस बढ़ती सर्दी में आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद करेंगे।

Written by Vidya Sharma | Published : January 2, 2026 12:04 PM IST

1/6

सर्दियों में स्किन को हार्ड होने से कैसे बचाएं?

Sardiyo Mai Skin Ki Care Kaise Kare: सर्दियों में हमारी स्किन बहुत ही ज्यादा टाइट और ड्राई हो जाती है। चेहरे की त्वचा कोमल बनाने के लिए हम कई तरह के स्किन केयर व कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। यह कुछ समय के लिए स्किन को ठीक रख सकते हैं, लेकिन थोड़े समय बाद त्वचा ठंड से रेड और ड्राई हो जाती है। इसका कारण है सर्दियों की शुष्क हवाएं, जो चेहरे की नमी को सोख लेती हैं और नेचुरल ऑयल प्रोडक्शन को कम कर देती हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे अपनी स्किन को सॉफ्ट और मॉइस्चराइज रख सकते हैं।

2/6

मॉइस्चराइजर लेते समय इन बातों का ध्यान रखें

हम अपनी त्वचा को नरिश करने के लिए अच्छे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आखिर अच्छा मॉइस्चराइजर होता क्या है? आपको ध्यान देना है कि जो भी आप मॉइस्चराइजर ले रही हैं उसमें सेरामाइड्स, हयालूरोनिक एसिड, ग्लिसरीन और यूरिया शामिल है। और किसी भी तरह की फ्रेग्रेंस, डाई या अल्कोहल या डीनेचर्ड अल्कोहल न हो। Also Read - एक्सपर्ट्स ने बताया आखिर क्यों फेफड़ों में भरने लगता है पानी? जानें इसके लक्षण कारण व इलाज

3/6

ग्लिसरीन का इस्तेमाल

सर्दियों में कई ऐसे प्रोडक्ट हैं जो लंबे समय तक त्वचा को हाइड्रेट रखने का दावा करते हैं, लेकिन इन्हें सुबह लगाने के बाद भी दिन से पहले-पहले त्वचा ड्राई होनी शुरू हो जाती है। ऐसे में अगर आप अपने मॉइस्चराइजर, लोशन या अन्य क्रीम के साथ ग्लिसरीन मिलाकर लगाते हैं तो यह आपकी स्किन को लंबे समय तक नरिश रखने में मदद करेगा।

4/6

ओवर नाइट वाली रेमेडी अपनाएं

दिनभर हमारी स्किन बहुत ही ज्यादा सफर करती है, ऐसे में स्किन केयर करने का सही समय रात को होता है। रात को आप अपने चेहरे पर शहद और एलोवेरा मिक्स करके लगा सकते हैं। यह न ही आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाएगा और न ही उसे ड्राई होने से बचाएगा। इन दोनों में इतने एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी एजिंग और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं तो कि त्वचा की अन्य समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं। Also Read - Rose Day: स्ट्रेस को भी दूर करती है गुलाब की खुशबू, जानें अपने पार्टनर को गुलाब देंगे तो क्या मिलेंगे फायदे

TRENDING NOW

5/6

हफ्ते में दो बार करें स्किन को एक्सफोलिएट

हमारे चेहरे को लार्ज स्किन पोर्स त्वचा को फटा हुआ दिखाते हैं। इनमें गंदगी जमा हो जाती है और आगे चलकर स्किन ब्रेकआउट का कारण बनती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करें। यह स्किन की गहराई से सफाई करता है और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।

6/6

त्वचा को हाइड्रेट रखें

सर्दियों में स्किन को हेल्दी रखने का सबसे असरदार तरीका है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। हो सके तो फ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल करें। यह जूसी होते हैं और पानी की कमी को भी पूरा करते हैं। हेल्दी डाइट लें और पानी पीना न छोड़ें। यह कुछ आदतें सर्दियों में त्वचा की देखभाल रखने में मदद करेंगी। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - फैटी लिवर की पहचान कैसे करें, ड्रिंक न करने वालों में दिखने दिखते हैं NAFLD के ये 4 लक्षण