नहीं छुटेगा चेहरे से मेकअप, जानें वो 5 ट्रिक्स हर महिला को अपनानी चाहिए है

Makeup Ko Long Lasting Kaise Bnaye: आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसी आसान ट्रिक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आजमाकर अपने मेकअप को लंबे समय तक टिकाऊ बना सकते हैं।

Written by Vidya Sharma | Published : August 4, 2025 7:51 AM IST

1/6

मेकअप को मेल्ट होने से कैसे रोकें?

Makeup Karne Ka sahi Tarika: हम में से कई महिलाओं को मेकअप करना बहुत पसंद होगा, लेकिन गर्मी और उमस भरे इस मौसम में हमारा मेकअप ऐसे पिघलता है जैसे गर्मी में बर्फ। खासकर जब हम दिनभर बाहर हों या किसी खास मौके पर ये देखना कि ऐसा क्या करें कि मेकअप टस से मस न हो और चेहरा भी अच्छा लगे, ये सभी चीजें बहुत जरूरी हो जाती हैं। ऐसे में करें तो क्या करें? अगर आप भी इसी सवाल का जवाब ढूंड रही हैं तो फिक्र न करें, क्योंकि आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसी आसान मेकअप और स्किन केयर टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बना सकते हैं।

2/6

मेकअप से पहले स्किन को प्रीपेयर करें (Prepping Your Skin)

मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने का सबसे ज्यादा जरूरी है कि आपका बेसिक क्लीयर हो। यानी कि स्किन को ठीक से तैयार करने का स्टेप आपको पता हो। एक अच्छी तरह से तैयार की गई त्वचा मेकअप के लिए एक अच्छा बेस बनाती है, जिससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है। इसमें 3 स्टेप आते हैं, क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग। इन्हें आप बिल्कुल न भूलें। Also Read - कड़ाके की ठंड में अपने मेकअप को Flaky होने से कैसे बचाएं?

3/6

स्किन टाइप के अनुसार चुनें मेकअप प्रोडक्ट्स (Choosing The Right Makeup Products)

अक्सर कई महिलाओं को अपने स्किन टोन व टाइप के बारे में नहीं पता है, खासतौर से कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए ये सब नया होता है। अगर आपका कॉलेज अभी शुरू होने वाला है तो अपनी मेकअप किट में अपनी स्किन के अनुसार ही प्रोडक्ट रखें ताकि वो लॉन्ग लास्टिंग चले और आपका चेहरा दिनभर खिला-खिला नजर आए।

4/6

सही तरीके से करें मेकअप को ब्लैंड (Right Way To Layer And Blend Makeup)

हमारा मेकअप कितने समय तक टिकेगा, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप सही तरीके से उसकी लेयरिंग और ब्लैंडिंग कर रहे हैं या नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर मेकअप को सही तरीके से ब्लैंड न किया जाए तो चेहरे पर पपड़ी सी जमा हो सकती है। वहीं अगर लेयरिंग सही नहीं होती तो भी मेकअप नहीं टिकेगा। इन बातों का खास ध्यान रखें। Also Read - गणेश चतुर्थी पर कैसा मेकअप करें? 3 फेस्टिव मेकअप टिप्स जो स्किन भी रखेंगी हेल्दी

5/6

स्किन का रखें ख्याल

कई महिलाओं के चेहरे पर झुर्रियां, एक्ने व पिंपल्स होते हैं, और स्किन का सही तरीके से ध्यान न रखने पर उसपर मेकअप नहीं टिक पाता है। इसलिए कहा जाता है कि मेकअप से पहले त्वचा का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप अच्छी डाइट लें, सही स्किन केयर चुनें और केमिकल का कम से कम इस्तेमाल करें।

6/6

चेहरे पर करें आइसिंग

हमारे चेहरे पर मेकअप खराब दिखने व न टिकने का कारण एक ये भी है कि सही स्किन केयर न होने की वजह से हमारे स्किन पोर्स बड़े-बड़े हो जाते हैं। ऐसे में मेकअप खुदरा और खराब दिखने लगता है। लेकिन अगर आप फेस आइसिंग को अपने स्किन केयर का हिस्सा बनाते हैं तो ये स्किन टेक्सचर को सुधार सकता है। Also Read - 15 अगस्त पर ऐसे तैयार करें अपनी बिटिया, मेकअप के बाद भी स्किन नहीं होगी खराब