गर्मियों में कैसे करें स्क्रब?
Homemade scrub recipe : गर्मियों में पसीना, धूल और तेज धूप की वजह से स्किन पर काफी ज्यादा ऑयल जमा होने लगते हैं, जिसका सीधा असर आपके चेहरे पर दिखता है। चेहरे पर काफी ज्यादा ऑयल होने की वजह से पिंपल्स, एक्ने, डल स्किन जैसी परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में आपकी स्किन को डीप क्लीनिंग की जरूरत होती है। अगर आप अपने चेहरे को एक्सफोलिएट करना चाहते हैं, तो केमिकल युक्त स्क्रब के बजाय घर पर नैचुरल स्क्रब तैयार करके लगाएं। इससे आपकी स्किन हेल्दी और फ्रेश भी नजर आ सकती है। इस लेख में हम आपको 5 ऐसे असरदार होममेड स्क्रब की रेसिपी बताएंगे, जिससे गर्मी के दिनों में होने वाली परेशानियां दूर हो सकती हैं।
