दिल को मजबूत बनाने के लिए इन 5 फूड्स का करें सेवन, कार्डियोलॉजिस्ट भी करते हैं भरोसा

Healthy Foods For Heart: हम सभी डॉक्टर की कही बातों पर भरोसा करते हैं, इसलिए आज हम आपको कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा बताए 5 ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो दिल को हेल्दी रखने में मदद करेंगे।

Written by Vidya Sharma | Published : September 26, 2025 2:15 PM IST

1/6

दिल को हेल्दी कैसे रखें?

Dil Ko Healthy Rakhne Ke Liye Kya Khaye: हार्ट हेल्थ को बनाए रखने के लिए हमारी डाइट अहम भूमिका निभाती है। दिल को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए हमें ऐसे फूड्स खाने चाहिए जो ब्लड फ्लो को बनाए रखें, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करें और दिल के लिए भी अच्छे हों। इसलिए हमने नारायणा अस्पताल, जयपुर के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉक्टर देवेंद्र कुमार श्रीमल से बात की और पूछा की ‘आप सभी लोगों को हार्ट को हेल्दी रखने के लिए कौन से फूड्स खाने की सलाह देते हैं?’ इसके सवाल के जवाब में डॉक्टर ने 5 फूड्स की लिस्ट बता दी, जिन्हें हम सभी को खाना चाहिए। क्योंकि ये शरीर को पोषण भी देते हैं और दिल को स्वस्थ भी रखते हैं। आइए जानते हैं डॉक्टर ने कौन से फूड बताए।

2/6

हरे पत्ते वाली सब्जियां (Green Leafy Vegetables)

डॉक्टर ने बताया कि पालक, केल, मेथी और सरसों के साग जैसे हरे पत्तेदार सागों में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इनमें मौजूद विटामिन K ब्लड वैसल्स के लिए जरूरी होता है। साथ ही, इनमें मौजूद नाइट्रेट ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और रक्त धमनियों को फैलाने में मदद करता है, जिससे हृदय पर दबाव कम होता है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि हरे पत्तेदार सब्जियों का नियमित सेवन हृदय रोग के खतरे को काफी हद तक घटा देता है। इनके सेवन से रक्त प्रवाह में सुधार होता है और धमनियों की जकड़न कम होती है। Also Read - कब करानी चाहिए अपने हार्ट की जांच? क्या लक्षणों का इंतजार करना है सही

3/6

मछली व सीड्स (Fish And Seeds)

अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो सैल्मन, मैकेरल, सार्डिन जैसी फैटी मछलियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा सोर्स हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड सूजन को कम कर हृदय की सूजन से बचाव करते हैं और कार्डियक इलेक्ट्रिक एक्टिविटी को नियमित करते हैं। इसके अलावा, ये फैटी एसिड खून में ट्राइग्लिसराइड्स को कम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। वेजिटेरियन लोगों के लिए अलसी के बीज, अखरोट और चिया सीड्स ओमेगा-3 का अच्छा विकल्प हो सकता है।

4/6

जामुन और बेरीज (Barries)

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी जैसे जामुन एंटीऑक्सीडेंट का खजाना होते हैं। इनमें पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनॉल्स इंफ्लामेशन को कम करने साथ-साथ धमनियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये फल कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं और ब्लड वेसेल्स के अंदर की सूजन को रोकने का काम करते हैं, जो हृदय रोगों की शुरुआत को टालने में सहायक है। Also Read - चीनी और नमक बच्चों के दिल पर कैसे डालती है असर? डॉक्टर से समझिए

5/6

साबुत अनाज (Whole Grains)

डॉक्टर ने बताया कि अगर आप ब्राउन राइस, ओट्स, जौ, राई और क्विनोआ जैसे साबुत अनाज फाइबर, विटामिन और खनिजों का सेवन करते हैं तो ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में कारगर साबित होते हैं। इससे एथेरोस्क्लेरोसिस जैसी हृदय की समस्याएं रोकने में मदद मिलती है। साबुत अनाज खाना दिल से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है और शरीर में एनर्जी देता है।

6/6

हेल्दी फैट (Healthy Fat)

फैट तो हम सबने सुना है, जिसे लेने के लिए सभी डॉक्टर मना करते हैं, लेकिन आपको हेल्दी फैट लेना चाहिए। ये जैतून के तेल, एवोकाडो, बादाम और अखरोट जैसे हेल्दी फूड्स से मिलता है। ये वसा एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं और HDL (अच्छे) कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देते हैं। ऑलिव ऑयल में मोनोअनसैचुरेटेड वसा शरीर में सूजन कम करती है और रक्त वाहिकाओं की जकड़न को घटाती है, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है। आप घी व सैचुरेटेड फैट का सेवन करने से बचें। Also Read - दिल की धड़कन 100 से ज्यादा हो जाए तो क्या हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ जाता है? ऐसे में क्या करना चाहिए