कमर तक बालों की लंबाई कैसे बढ़ाएं? जानें 5 तरीके, जो तेज रफ्तार से बढ़ाएंगे बाल

Balo Ki Lambai Badhane Ka Nuskha: क्या आप भी अपने न बढ़ते बालों से परेशान हो गए हैं और कई चीजों का इस्तेमाल करने बाद भी हेयर ग्रोथ नहीं बढ़ रही है? अगर हां तो आइए आपको बाल बढ़ाने के 5 असरदार तरीकों के बारे में बताएं।

Written by Vidya Sharma | Published : December 2, 2025 2:15 PM IST

1/6

बालों की लंबाई कैसे बढ़ाएं?

Balo Ki Lambai Kaise Badhaye: हम में से कई ऐसी महिलाएं होंगी जो बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना कर रही होंगी, खासकर हेयर ग्रोथ से जुड़ी। हर महिला चाहती है कि उसके बाल लंबे-घने हो जाएं, लेकिन आजकल बढ़ते पॉल्यूशन, केमिकल वाले हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल और लाइफस्टाइल की खराब आदतों की वजह से हमारे बालों की लंबाई या तो बढ़ ही नहीं रही है या फिर गति धीमी हो गई है। 'ऐसे में भला करें तो क्या करें?' अगर आपके मन में भी यह सवाल आ रहा है तो फिक्र न करें, क्योंकि आज हम आपको इस लेख में हेयर ग्रोथ को तेज करने के 5 बहुत ही असरदार तरीकों के बारे में बताने वाले हैं। इन पांचों या किसी भी एक उपाय को आपने रोजाना समय-समय पर इस्तेमाल कर लिया तो बालों की लंबाई कमर तक पहुंचने में समय नहीं लगेगा।

2/6

रूई की मदद से लगाएं प्याज का रस

कई लोग अपने बालों पर प्याज का रस उड़ेल देते हैं और फिर उनकी स्कैल्प पर जलन व खुजली होनी शुरू हो जाती है। यह गलत तरीका है। पहले को आपको प्याज के रस का पैट टेस्ट करना है कि क्या यह आपकी स्कैल्प के लिए सही है या नहीं। इसके बाद आप एक कटोरी में प्याज का रस लें और उसे रुई की मदद से अपनी स्कैल्प पर थोड़ा-थोड़ा करके लगाएं। हफ्ते में दो से तीन बार अगर आप इस तरह से प्याज का रस लगाते हैं तो बाल जल्दी-जल्दी बढ़ेंगे। Also Read - साइंटिफिकली प्रूव्ड हैं बाल बढ़ाने के ये 2 तरीके, नेचुरली बढ़ती है बालों की लंबाई

3/6

बालों के लिए बनाएं जटामांसी का हेयर मास्क

जैसा की नाम से ही स्पष्ट है, जटामांसी एक ऐसी जड़ी बूटी है जो बालों को लंबा व घना बनाने में फायदेमंद होती है। कुछ स्टडी के अनुसार शोध के रिजल्ट में बताया है कि जटामांसी पर किए गए शोध में पॉजिटिव रिजल्ट मिले हैं साथ ही बालों को फिर से उगाने में कम समय भी लेती है। जटामांसी के इस्तेमाल से आपके नए बाल भी आएंगे और पुरानों की तेजी से ग्रोथ होगी।

4/6

घर पर बनाएं बाल बढ़ाने वाला तेल

आप मार्केट वाले ऑयल को छोड़ क्योंकि जब घर पर ही बाल बढ़ाने का तेल तैयार किया जा सकता है तो पैसे खर्च क्यों करना! इस तेल को बनाने के लिए आपको चाहिए तिल का तेल, करी पत्ता, आंवला और गुड़हल के फूलों की जरूरत है। इन सभी चीजों को आप तेल में डालकर अच्छे से पका लें और फिर छानकर रोजाना इस्तेमाल करें। आप इस तेल को अपनी जरूरत अनुसार बना सकते हैं और उपयोग कर सकते हैं। Also Read - बालों को लंबा-घना कैसे बनाएं?

5/6

अंडा का पैक

बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए प्रोटीन बहुत ही जरूरी होता है, जिसकी पूर्ति आप बालों पर अंडा और दही लगाकर कर सकते हैं। आपको 1 अंडा लेना है और उसमें 2-3 चम्मच दही डालकर अच्छे से मिक्स करना है। खुशबू के लिए नारियल का तेल मिक्स कर सकते हैं। आप तैयार पैक को आप अपने बालों पर जड़ से लेकर सिरों तक लगाएं और फिर सिर्फ 25 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ें और फिर हेयर वॉश कर लें।

6/6

मेथी और रीठा का पेस्ट

एक ओर जहां बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए मेथी का उपयोग बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता है, वहीं रीठा नेचुरल शैम्पू और स्कैल्प क्लिंजर की तरह हमारी स्कैल्प को साफ करता है। इन दोनों को एक साथ इस्तेमाल करने से आप अपनी हेयर ग्रोथ को भी बढ़ा सकते हैं और उन्हें खूबसूरत भी रख सकते हैं। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - कमर तक लंबे बालों के लिए सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, हफ्तेभर में दिखने लगेगा रिजल्ट