Homemade Hair Growth Serum: बालों की ग्रोथ बढ़ता है ये होममेड हेयर सीरम, नहीं पड़ेही महंगे प्रोडक्ट की जरूरत

Baal Badhane Wala Best Hair Serum: आज हम आपको इस लेख में बहुत ही असरदार हेयर सीरम बनाने का तरीका बताने वाले हैं। बाल बढ़ाने के लिए यह काफी सस्ता और असरदार उपाय है।

Written by Vidya Sharma | Updated : April 9, 2026 1:24 PM IST

1/6

बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए हेयर सीरम

लंबे बालों की चाहत किसे नहीं होती है, लेकिन परेशानी तब खड़ी होती है जब हमें रोजाना और घिस-घिसकर बालों पर तेल लगाना पड़ता है। आजकल वैसे भी कई महिलाएं अपने बालों पर तेल लगाना पसंद नहीं करती हैं और कुछ को समय नहीं मिल पाता है, क्योंकि रोजाना हेयर वॉश करना संभव नहीं और ऑयली बालों के साथ घर से बाहर जा नहीं सकते। ऐसे में सबसे अच्छा उपाय है घर पर बने हेयर ग्रोथ सीरम का इस्तेमाल करना। झ हम आपको इस लेख में एक ऐसा सीरम बनाने का तरीका बताने वाले हैं जो बालों का झड़ना, पतलापन और रुकी हुई ग्रोथ को बूस्ट करने में मदद करते है।

2/6

हेयर ग्रोथ न होने है बड़ी समस्या

आजकल जिसे देखो वो अपने बालों के न बढ़ने से परेशान है। वैसे बाजार में कई महंगे हेयर प्रोडक्ट्स मिलते हैं जो बाल बढ़ाने का दावा करते हैं, लेकिन केमिकल होने की वजह से यह बालों को कमजोर और पतला कर देते हैं। ऐसे में प्राकृतिक और घरेलू उपाय एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरे हैं। आइए आपको ऐसे ही एक घरेलू होममेड हेयर ग्रोथ सीरम के बारे में बता रहे हैं, जो आसान, किफायती और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी फायदेमंद माना जाता है। Also Read - पुरुषों के लिए 4 योगासन जो हार्मोन को संतुलित रखने में मदद करते हैं

3/6

होममेड हेयर ग्रोथ सीरम की सामग्री और विधि

इस सीरम को बनाने के लिए आपको सिर्फ 3 चीजों की जरूरत है- 2 चम्मच नारियल तेल, 1 चम्मच कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) और 5-6 बूंद रोजमेरी एसेंशियल ऑयल। इन इन तीनों को अच्छे से मिलाएं और हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज करें। इसे रातभर छोड़ दें और सुबह माइल्ड शैम्पू से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें।

4/6

सीरम से बेहतर होता है ब्लड सर्कुलेशन

रोजमेरी ऑयल को लेकर कई स्टडीज़ बताती हैं कि यह स्कैल्प में ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद करता है। बेहतर ब्लड सर्कुलेशन से हेयर फॉलिकल्स को ज्यादा पोषण मिलता है, जिससे बालों की ग्रोथ बेहतर हो सकती है। आप इस तेल को हेड मसाज के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। Also Read - पैरों के तलवों में जलन क्यों होती है? डॉक्टर से जानें 5 बड़े कारण

5/6

एलोवेरा जेल भी है अच्छा विकल्प

अगर आपकी स्कैल्प ज्यादा ही ऑयली है तो बेहतर होगा कि आप 1 गिलास गुलाब जल में 1-2 चम्मच एलोवेरा जेल डालकर मिक्सी में घुमा लें ताकि दोनों मिक्स हो जाएं। इसके बाद इस पानी में 3 बूंद रोजमेरी ऑयल की और 2-3 बूंद अरंडी के तेल की डालकर मिक्स कर लें। इस मिश्रण को आप अपने बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

6/6

हेयर केयर से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान

बालों की ग्रोथ बढ़ानी है तो आप सिर्फ बाहरी उपायों पर ही ध्यान न दें, बल्कि अपनी स्कैल्प को अंदर से पोषण देने वाले आहार का भी सेवन करें। यानी कि प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड रिच फूड्स खाएं। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - बिना बीमारी या लक्षण के अगर यूरिक एसिड टेस्ट में RBC बढ़ा हुआ आए तो क्या करें?