hamburger icon
A
Read in English

फिटकरी से घर पर वैक्स कैसे बनाएं? जिससे बिना दर्द निकल जाएंगे बाल और सॉफ्ट बनेगी स्किन

Fitkari Wax: फिटकरी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप बाल निकालने के लिए भी फिटकरी का उपयोग कर सकते हैं। घर पर फिटकरी वैक्स बनाना बेहद आसान है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated: July 16, 2025, 7:18 PM

फिटकरी से घर पर वैक्स कैसे बनाएं? जिससे बिना दर्द निकल जाएंगे बाल और सॉफ्ट बनेगी स्किन photo icon1/6

फिटकरी से वैक्स कैसे करें?

How to do Wax at Home with Fitkari: ज्यादातर लोग शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग करते हैं। कोई पार्लर से तो कोई घर पर ही वैक्स कर लेता है। लेकिन, केमिकल वाले वैक्स से, वैक्सिंग करने के बाद त्वचा पर जलन और रेडनेस हो सकती है। ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही नेचुरल वैक्स (Homemade Wax) बना सकते हैं। जी हां, घर पर भी कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जिनका वैक्स आसानी से बनाया जा सकता है। फिटकरी से घर पर वैक्स बनाया जा सकता है। फिटकरी से वैक्स बनाना बेहद आसान है। इस वैक्स से बिना दर्द के अनचाहे बालों को रिमूव किया जा सकता है। फिटकरी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। यह त्वचा का निखार बढ़ाती है और त्वचा की रंगत को साफ करती है। इसलिए आप घर पर तैयार फिटकरी वैक्स से ही शरीर के अनचाहे बाल निकाल सकते हैं। आइए, जानते हैं घर पर फिटकरी से वैक्स कैसे करें (Ghar Par Fitkari se Wax Kaise Kare)?

फिटकरी से घर पर वैक्स कैसे बनाएं? जिससे बिना दर्द निकल जाएंगे बाल और सॉफ्ट बनेगी स्किन photo icon2/6

इन सामग्री की पड़ेगी जरूरत

घर पर फिटकरी से वैक्स बनाने के लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए आपको एक छोटा चम्मच फिटकरी पाउडर, 2 चम्मच गुलाब जल, 1 चम्मच बेसन, एक चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी। अगर आपको ऑयली स्किन है, तो आप इसमें मुल्तानी मिट्टी भी मिक्स कर सकते हैं। Also Read - Hair Removal Home Remedies: अनचाहे बालों से अगर पाना है छुटकारा, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, Watch Video

फिटकरी से घर पर वैक्स कैसे बनाएं? जिससे बिना दर्द निकल जाएंगे बाल और सॉफ्ट बनेगी स्किन photo icon3/6

घर पर फिटकरी से वैक्स कैसे बनाएं?

घर पर फिटकरी वैक्स आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी लें। इसमें फिटकरी पाउडर, गुलाब जल, नींबू का रस, बेसन, शहद और मुल्तानी मिट्टी सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लें। इन सभी को मिलाते हुए एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। यह पेस्ट नेचुरल वैक्स की तरह काम करेगा। आप हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों के बाल निकालने के लिए इस पेस्ट का उपयोग कर सकते हैं।

फिटकरी से घर पर वैक्स कैसे बनाएं? जिससे बिना दर्द निकल जाएंगे बाल और सॉफ्ट बनेगी स्किन photo icon4/6

फिटकरी के वैक्स से बाल कैसे हटाएं?

आप घर पर तैयार फिटकरी वैक्स से बाल हटा सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले जिस जगह के बाल हटाने हैं, उस जगह को अच्छी तरह से साफ करें। फिर त्वचा को ड्राई होने दें। इसके बाद वैक्स को हल्का गर्म करें और पतली लेयर निकालकर स्किन पर लगाएं। फिर एक कॉटन स्ट्रिप लगाएं और हल्के हाथों से दबाते हुए पेस्ट को हेयर ग्रोथ के उल्टी दिशा में खींच लें। आप चाहें तो किसी सूती कपड़े से रगड़ते हुए भी पेस्ट को हटा सकते हैं। इस तरह से आप घर पर ही आसानी से त्वचा के बाल हटा सकते हैं।  Also Read - टेटनस का टीका लगने के कुछ मिनट बाद ही 17 साल की लड़की की मौत

फिटकरी से घर पर वैक्स कैसे बनाएं? जिससे बिना दर्द निकल जाएंगे बाल और सॉफ्ट बनेगी स्किन photo icon5/6

फिटकरी से वैक्स करने के फायदे

फिटकरी के वैक्स से बाल आसानी से हट जाते हैं। अगर आप फिटकरी से बाल हटाएंगे, तो इससे इंफेक्शन का जोखिम कम हो जाता है। फिटकरी त्वचा के दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन को भी कम करती है। फिटकरी वैक्स से त्वचा मुलायम और सॉफ्ट होती है। फिटकरी वैक्स, बालों को जड़ से निकालता है और हेयर ग्रोथ को धीमा करती है। इसलिए पैच टेस्ट के बाद आप फिटकरी से घर पर वैक्स कर सकते हैं।

फिटकरी से घर पर वैक्स कैसे बनाएं? जिससे बिना दर्द निकल जाएंगे बाल और सॉफ्ट बनेगी स्किन photo icon6/6

फिटकरी से वैक्स करते समय बरतें ये सावधानियां

अगर आप घर पर फिटकरी से वैक्स कर रहे हैं, तो आपको कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो फिटकरी वैक्स करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। फिटकरी वैक्स करने के बाद त्वचा ड्राई और रूखी हो सकती है। ऐसे में आपको वैक्स के बाद त्वचा पर गुलाब जल या एलोवेरा जेल जरूर अप्लाई करना चाहिए। इससे स्किन हाइड्रेट और मॉइश्चराइज रहेगी। Also Read - 30 के बाद कुछ लोगों की स्किन जवां तो कुछ लोगों की बूढ़ी क्यों होने लगती है? आखिर क्या गलती कर रहे हम लोग?