बालों की ग्रोथ डबल करने के लिए क्या लगाएं? जाने कैसे बढ़ेंगे बाल

Double Hair Growth: अगर आप अपने बालों को दुगनी तेजी से बढ़ाना चाहते हैं और उनका झड़ना कम करना चाहते हैं तो हमारे बताए इस तेल को जरूर इस्तेमाल करें। ये आपकी हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने में फायदेमंद साबित होगा।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : September 13, 2025, 11:30 AM

बालों की ग्रोथ डबल करने के लिए क्या लगाएं? जाने कैसे बढ़ेंगे बाल photo icon1/6

हेयर ग्रोथ को तेजी से कैसे बढ़ाएं?

Balo Ko Dugni Teji Se Kaise Badhaye: हम में से कई महिलाएं अपने बालों को लेकर इतनी परेशान हैं कि अगर कोई किसी भी बाल बढ़ाने वाले प्रोडक्ट के बारे में बता दे तो अलग दिन ही उसका इस्तेमाल करने लगती हैं। ऐसा सिर्फ इसलिए क्योंकि हम अपने तेजी से झड़ते बालों को रोकने और उनकी रुकी हुई ग्रोथ को बढ़ाना चाहते हैं। अगर आप भी अपनी हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने के मिशन में लगी हैं तो बस हमारा बताया ये नुस्खा आपके लिए काफी है। जी हां, आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताने वाले हैं जो बालों को दुगनी तेजी से बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। आइए हम इसे बनाने का तरीका जानें।

बालों की ग्रोथ डबल करने के लिए क्या लगाएं? जाने कैसे बढ़ेंगे बाल photo icon2/6

बाल बढ़ाने के लिए आपको चाहिए रोजमेरी

आज हम आपको इस लेख में जिस नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, इसे बनाने के लिए रोज मेरी का इस्तेमाल किया जाने वाला है। रोजमेरी की आम सी दिखने वाली हरी पत्तियां हेयर ग्रोथ को बढ़ाने, हेयर फॉलिकल्स को मजबूत करने, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने, अपनी एंटी फंगल प्रॉपर्टीज से डैंड्रफ की समस्या को खत्म करने और बालों में शाइन पैदा करने का काम करता है। आइए जानते हैं बाल बढ़ाने का नुस्खे कैसे बनाना है। Also Read - कमर तक लंबे बालों के लिए पिएं ये 1 खास तरह का ड्रिंक, सिर्फ 4 हफ्तों में दिखेगा असर

बालों की ग्रोथ डबल करने के लिए क्या लगाएं? जाने कैसे बढ़ेंगे बाल photo icon3/6

बालों की ग्रोथ दोगुनी कैसे करें?

बाल को तेजी से बढ़ाने के लिए आपको हमारे बताए इस तेल को बनाकर इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए आपको चाहिए 1 लीटर नारियल का तेल, 1 कटोरी रोजमेरी की पत्तियां, 1 कटोरी करी पत्ता, 1 चम्मच मेथी दाना, 1 चम्मच काले तिल और 1 चम्मच कलौंजी के बीज चाहिए। आइए आपको इन्हें इस्तेमाल करने का तरीका बताएं।

बालों की ग्रोथ डबल करने के लिए क्या लगाएं? जाने कैसे बढ़ेंगे बाल photo icon4/6

हेयर ग्रोथ ऑयल कैसे बनाएं

सबसे पहले आप एक कड़ाही लें और उसमें एक लीटर सरसों का तेल डालकर हल्की आंच में गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल हल्का गर्म हो जाए तो इसमें रोजमेरी की पत्तियां, करी पत्ता, मेथी दाना, तिल और कलौंजी के बीज डालकर अच्छे से पकने के लिए छोड़ दें। याद रखें कि गैस को फुल न रखें बल्कि लो या मीडियम रखें ताकि तेल जले भी न और अच्छे से पके। लीजिए तैयार है बाल बढ़ाने वाला तेल। आइए अब हम इसे इस्तेमाल करने का तरीका जानें। Also Read - प्याज का तेल या रोजमेरी ऑयल, बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल ज्यादा सही है?

बालों की ग्रोथ डबल करने के लिए क्या लगाएं? जाने कैसे बढ़ेंगे बाल photo icon5/6

बाल बढ़ाने के लिए तेल कैसे लगाएं?

तैयार तेल को आप एक बोलत या एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख दें और फिर रोजाना इससे अपनी स्कैल्प पर मसाज करें। ये आपके बालों की ग्रोथ को दोगुनी तेजी से बढ़ाने में फायदेमंद साबित होगा। ध्यान रखें कि तेल को भर भर कर नहीं लगाना है, बल्कि जरूरत अनुसार लगाना है। वरना कुछ लोगों को लगता है कि अगर वह ज्यादा तेल लगाएंगे तो बालों को अधिक फायदा मिलेगा। ऐसी गलती बिल्कुल न करें।

बालों की ग्रोथ डबल करने के लिए क्या लगाएं? जाने कैसे बढ़ेंगे बाल photo icon6/6

इस तेल का इस्तेमाल करने के फायदे

इस तेल में मेथी से लेकर तिल तक, जितनी भी चीजों की इस्तेमाल किया गया है, वह सभी बालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती हैं। किसी में प्रोटीन होता है तो किसी में विटामिन ई जैसे कई पोषक तत्व, यहां तक कि इनमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो हमारे बालों से जुड़ी हर समस्या को ठीक करने और उन्हें बेहतर बनाने का काम करते हैं। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - कैस्टर ऑयल या नारियल का तेल, नए बाल उगाने के लिए कौन सा तेल सही है?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source