सुबह जल्दी कैसे उठें?
Jaldi Kaise Uthe: हम में से बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें सुबह उठने में आलस आता होगा, खासकर वह जिन्हें ऑफिस,स्कूल या कॉलेज जाना होता है। बच्चे अक्सर 'थोड़ी देर और सो लेते हैं' की रट लगाते हैं और फिर देखते-देखते घंटा भर सो जाते हैं और फिर उन्हें देर हो जाती है। जैसा ही हम सभी के माता-पिता कहते हैं कि सुबह जल्दी उठने से सेहत अच्छी रहती है, और यह सही भी है। सुबह जल्दी उठना केवल एक आदत नहीं, बल्कि एक बेहतर लाइफस्टाइल की शुरुआत होती है। अगर आप भी अपनी देर से उठने की इस आदत को सुधारना चाहते हैं और सुबह जल्दी उठना चाहते हैं तो इन 5 तरीकों को अपना सकते हैं। यह तरीके बहुत ही आसानी से अपनाए जा सकते हैं।