रात को तला-भुना खाने से बढ़ा High Cholesterol?
Instant cholesterol lowering foods : कोलेस्ट्रॉल के बारे में आपने जितना भी सुना होगा सब बुरा सुना होगा कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने (High Cholesterol in hindi)से शरीर में कई रोग पैदा हो जाते हैं और ये कई गंभीर रोगों का प्रमुख कारण है। कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से न सिर्फ नसों में रक्त का प्रवाह बाधित होता है बल्कि हार्ट डिजीज से लेकर ब्लड प्रेशर की परेशानी भी काफी हद तक बढ़ जाती है। लेकिन कोलेस्ट्रॉल सिर्फ खराब नहीं है बल्कि ये हमारे शरीर में सेल्स को हेल्दी बनाने का काम करता है और ब्लड सर्कुलेशन को दुरुस्त बनाने में भी मदद करता है। किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल आपके शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ठीक इसी तरह अगर आप रात को ज्यादा तला-भुना खा लेते हैं तो आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है और इस दौरान आपके पास इस खतरे को कम करने के लिए कोई खास उपाय नहीं होता। अगर आप भी कोलेस्ट्रॉल का शिकार हैं और रात को सोते वक्त तला-भुना खाते हैं तो सिर्फ इन 5 चीजों को खाने (Instant cholesterol lowering foods) से आप उस खतरे को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से फूड्स कम करते हैं कोलेस्ट्रॉल लेवल।