रक्षाबंधन पर सबसे खूबसूरत दिखेंगी आप, चेहरे पर इस तरह लगाएं पके हुए चावल का लेप

Chehre Par Natural Glow Kaise Laye: क्या आपने कभी अपने चेहरे पर पके हुए चावल का इस्तेमाल किया है? अगर नहीं तो हमारे बताए इस नुस्खे को जरूर आजमाएं।

Written by Vidya Sharma | Published : August 6, 2025 2:55 PM IST

1/6

रक्षाबंधन पर सबसे खूबसूरत कैसे दिखें?

राखी आते ही सभी बहनों का पार्लर जाकर फेशियल करवाना व अलग-अलग तरीके से मेकअप करना शुरू कर देती हैं। सभी एक-दूसरे से ज्यादा सुंदर व आकर्षक दिखना चाहती हैं। एक दिन के लिए आपको हफ्तों पहले से तैयार करने की जरूरत नहीं है, बल्कि 2 दिन पहले से अगर आप हमारा बताया एक घरेलू नुस्खा आजमाना शुरू कर देंते तो चेहरे पर निखार आना पक्का है। जी हां, क्योंकि आज हम आपको इस लेख में पके हुए चावल से फेस पैक बनाने का ऐसा तरीका बताने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल करके न सिर्फ आपकी स्किन ग्लो करेगी बल्कि एकदम साफ भी हो जाएगी। आइए जानते हैं राइस फेस पैक बनाने का तरीका। (Rice Face Pack Banane Ka Tarika)

2/6

रक्षाबंधन पर पाएं नेचुरल निखार

त्यौहार आते ही हम सभी स्किन केयर करना शुरू कर देते हैं, ताकि चेहरा एकदम क्लीयर हो जाए। आपको इसके लिए मेकअप या स्किन केयर करने की जरूरत नहीं है। बल्कि आज हम आपको इस लेख में चेहरे के लिए ऐसी नेचुरल रेमेडी बनाने का तरीका बताने वाले हैं। राखी के दिन आप इतनी सुंदर लगेंगी कि हर कोई आपको ही देखता रह जाएगा। Also Read - चेहरे पर 5 दिन तक लगाएं दही-हल्दी, निखार देखकर लोग पूछेंगे पार्लर का नाम!

3/6

जानें चेहरे पर पका हुआ चावल लगाने के क्या फायदे हैं?

जिस तरह चावल का आटा हमारी स्किन के लिए फायदेमंद होता है, उसी तरह पके हुए चावल का इस्तेमाल भी स्किन को हेल्दी बनाने के लिए क्या जा सकता है। अगर आप पके हुए चावल से तैयार फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाने के साथ दाग-धब्बों को हल्का करने, झुर्रियों को कम करने और स्किन के हाइड्रेट करने में मदद करता है। आइए इसे इस्तेमाल करने का तरीका जानें।

4/6

पके हुए चावल से फेस पैक बनाने के लिए क्या चाहिए?

आपको सही तरीके और सही सामग्री के साथ पके हुए चावल को चेहरे पर इस्तेमाल करने की जरूरत है। इसके लिए आपको 2 चम्मच पके हुए चावल, 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच ग्लिसरीन की जरूरत है। इन सभी चीजों को आप एक जगह इकट्ठा करके रख लें ताकि पैक बनाते समय परेशानी न हो। Also Read - स्किन पर रोज रात को लगाएं मुल्तानी मिट्टी, मिलेंगे ये तीन जबरदस्त फायदे और जानें लगाने का सही तरीका

5/6

कुक्ड राइस से फेस पैक कैसे बनाएं?

पके हुए चावल का फेस पैक बनाने के लिए आप सबसे पहले मिक्सी लें और उसमें चावल, एलोवेरा और शहद डालकर अच्छे से मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। तैयार पेस्ट को आप एक कटोरी में निकालें और फिर उसमें 1 चम्मच ग्लिसरीन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। लीजिए तैयार है चेहरे पर कमाल का निखार लाने वाला फेस पैक।

6/6

चेहरे पर पके हुए चावल कैसे लगाएं?

इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से पहले आप गुलाब जल से अपना चेहरा साफ कर दें। इसके बाद फेस पैक की एक लेयर अपने चेहरे पर लगाएं और इसे 15-20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद पेस वॉश कर लें और फिर देखें कैसे पहले ही इस्तेमाल में आपकी स्किन ग्लो करने लगी है। इस नुस्खे को राखी से 2 दिन पहले दो बार इस्तेमाल करें ताकि रक्षाबंधन तक आपका चेहरा नेचुरल ग्लो करने लगे। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - कैसे भी हो स्किन टेक्सचर ठीक हो जाएगा, जानें स्किन टेक्सचर के हिसाब से फेस मास्क और बढ़ाए खूबसूरती