चेहरे से दूर होंगे काले दाग-धब्बे, 5 चीजें हैं असरदार, पहले ही इस्तेमाल में दिखेगा असर

Chehre Se Dark Spots Kaise Hataye: अगर आपका चेहरा दाग-धब्बों की वजह से खराब दिखने लगा है तो हमारे बताए इन 5 में से किसी भी एक नुस्खे को आजमा कर देखें। ये चेहरे पर निखार ला देगा।

Written by Vidya Sharma | Published : August 4, 2025 10:48 AM IST

1/6

दाग-धब्बे हटाकर चेहरे पर निखार कैसे लगाएं?

Dark Spots Ko Kaise Remove kare: हम में से कई महिलाएं व लड़कियां ऐसी होंगी जिनका रंग भी साफ होगा और नयन नक्श भी सुंदर, लेकिन फिर भी अगर कोई कमी लगती होगी तो वो यह कि चेहरे पर दाग-धब्बे बहुत होंगे। आप अकेली नहीं हैं बल्कि कई महिलाएं इससे परेशान है। इस एक समस्या को दूर करने के लिए हम ना जाने कितने तरह के केमिकल वाले प्रोडक्टस का इस्तेमाल करते हैं। ये कुछ समय के लिए तो असर दिखाते हैं लेकिन त्वचा को नुकसान भी पहुंचाते हैं। ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे असरदार नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं, जो चेहरे से काले दाग-धब्बों को हल्का करने में फायदेमंद साबित होंगे।

2/6

एलोवेरा जेल और मुलेठी पाउडर का इस्तेमाल

एक ओर जहां एलोवेरा हमारी त्वचा को ड्राई होने से बचने, एक्ने-पिम्पल को कम करने व दाग-धब्बों को हल्का करने में फायदेमंद साबित होता है। वहीं मुलेठी पाउडर की फोड़े-फुंसी की समस्या को कम कर चेहरे से काले धब्बे कम करता है। आप इन दोनों को मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। ये स्किन को क्लियर और ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा। Also Read - गर्दन और कोहनी का कालापन हटाएंगे ये 5 घरेलू उपाय, सुबह-शाम करें इस्तेमाल

3/6

गुलाब जल के साथ मिलाएं मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी हमारे चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल को कम कर त्वचा को मुलायम बनाती है। वहीं गुलाब जल स्किन को ठंडा करने, उसे साफ करने और स्कार्स को हल्का करने में मदद करता है। आप 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में जरूरत अनुसार गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें और अपने चेहरे पर लगाएं। ये स्किन को क्लियर और सॉफ्ट बनाने में मदद करेगी।

4/6

कच्चे दूध में मिलाएं हल्दी

हल्दी के गुणों से तो हर कोई वाकिफ है। इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी सेप्टिक व एंटी फंगल गुण होते हैं, जो त्वचा से जुड़ी हर समस्या को ठीक करते हैं। वहीं अगर इसे कच्चे दूध के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाया जाए तो इसी साथ स्किन एक्सफोलिएट भी होती है, दाग-धब्बे कम भी होते हैं और त्वचा में निखार भी आता है। Also Read - 5 रुपए में मिट जाएंगे सारे दाग-धब्बे, ये घरेलू उपाय है बेहद असरदार

5/6

चेहरे पर लगाएं टमाटर

टमाटर में नेचुरल विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं, जो डार्क स्कार्स को हल्का करने व त्वचा को निखारने का काम करते हैं। आप आधे टमाटर को 5 मिनट तक अपने चेहरे पर घिसें और फिर सूखने के लिए छोड़ दे। 5 मिनट बाद मुंह धो लें। ये नुस्खा आपके लिए असरदार साबित होगा।

6/6

आलू का रस और बेसन

चेहरे से काले दाग धब्बों को हल्का करने का सबसे असरदार उपाय है आलू के रस का इस्तेमाल। इसमें नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं जो बड़ी ही आसानी से पुराने से पुराने दाग को हल्का करने में फायदेमंद होते हैं। साथ ही बेसन स्क्रब की तरह काम कर पोर्स व स्किन को साफ करने में मदद करता है। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - AI की मदद से मिट गए मेरे चेहरे के दाग-धब्बे, क्या वाकई असरदार है ये नुस्खा