मानसिक कमजोरी को कैसे दूर करें
Mansik Kamjori Dur Karne Ke Liye Kya Kare: हम सभी जीवन में कभी न कभी ऐसे दौर से गुजरते हैं जब दिमाग और दिल दोनों थक जाते हैं। यह थकान शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक होती है और अक्सर लोग इसे पहचान नहीं पाते। काम, जिम्मेदारियां, परिवार, रिश्ते- सब कुछ संभालते-संभालते कभी-कभी हमारा दिमाग ओवरलोड हो जाता है। यह थकान बाहर से नहीं दिखती, लेकिन अंदर से सब कुछ बदल देती है। आज हम आपको इस लेख में साइकोलॉजिस्ट और महिला एवं मानवाधिकारों की समर्थक डॉ मालिनी सबा द्वारा बताए गए 5 संकेत बताएंगे। अगर आप नीचे दिए गए कुछ संकेत महसूस कर रहे हैं, तो समझ लीजिए कि आपका दिमाग अब थोड़ा आराम चाहता है।