छोटे बच्चों को ठंड लगने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, बिल्कुल न करें नजरअंदाज

Chote Bacho Mai Sardi Lagne Ke Lakshan: क्या आपका बच्चा भी रात को रोता रहता है? अगर हां तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि कहीं उसे ठंड तो नहीं लग रही है! आइए आपको बताते हैं बच्चों को ठंड लगने पर शरीर में कौन से लक्षण दिखते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : November 11, 2025, 5:57 PM

छोटे बच्चों को ठंड लगने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, बिल्कुल न करें नजरअंदाज photo icon1/6

बच्चों को सर्दी लगने से कैसे बचाएं?

Sardiyo Mai Bachhe KI Care Kaise Kare: बच्चे का बेचैन रहना- रातभर बच्चा बेचैन रहता है, जिस कारण वह अपने बिस्तर पर ही इधर-उधर होते रहता है तो इसका मतलब है कि उसे ठंड लग रही है। दरअसल छोटे बच्चों का इम्यूनिटी सिस्टम बड़े बच्चों के मुकाबले थोड़ा वीक होता है, जिसके कारण उन्हें खांसी, बुखार, जुकाम व अन्य इंफेक्शन बहुत ही जल्दी हो जाता है। कई बार बच्चे माता-पिता रोते हुए बच्चे की परेशानी को नहीं समझ पाते हैं। इसलिए आज हम आपको इस लेख में बच्चों में ठंड लगने पर दिखने वाले ऐसे 5 लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें जानकर आप अपने बच्चे की सर्दियों में अच्छे से केयर कर सकते हैं।

छोटे बच्चों को ठंड लगने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, बिल्कुल न करें नजरअंदाज photo icon2/6

बच्चे का बेचैन रहना

क्या आपका बच्चा भी रात को नींद में या जागे हुए में ही बिस्तर पर इधर-उधर घूमता रहता है? अगर हां तो इसका मतलब है कि वह बेचैन है और उसे ठंड लग रही है। उसे सुलाने के लिए आप बच्चे को अपने खुद से चिपकाएं और गर्म कंबल के अंदर रखें। कुछ मिनटों बाद जब बच्चे को गर्माहट महसूस होगी तो वह सो जाएगा और उसकी बेचैनी खत्म हो जाएगी। Also Read - paracetamol for kids in hindi : बुखार होने पर बच्चे को पेरासिटामोल देने से पहले इन 8 बातों का ध्यान रखें पेरेंट्स! Side effects से बचेंगे बच्चे

छोटे बच्चों को ठंड लगने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, बिल्कुल न करें नजरअंदाज photo icon3/6

रात में बार-बार जागना

आपने गौर किया होगा कि कभी-कभी बच्चे रात को सोते नहीं हैं या फिर थोड़ी-थोड़ी नींद के बाद उठ जाता है। ऐसी स्थिति में तुरंत समझ जाएं कि उसे ठंड लग रही है। ठंड से बचाने के लिए उसे गर्म कपड़े पहनाएं और शरीर को गर्म करने वाला खाना खिलाएं।

छोटे बच्चों को ठंड लगने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, बिल्कुल न करें नजरअंदाज photo icon4/6

हाथ-पैर ठंडे पड़ना

बच्चे को ठंड लग रही है या नहीं, यह जानने का सीधा और आसान तरीका है कि आप उसके हाथ-पैर चेक करें। अगर आपके बच्चे के हाथ-पैर ठंडे पड़ गए हैं तो इसे नजरअंदाज न करें बल्कि मोजे (Socks), मिटन्स (Mittens) और कपड़ों की एक और परत पहनाकर गर्म करें। यह उसके शरीर में गर्माहट देगा। Also Read - गर्मियों में बच्चों के सिर में बढ़ सकती है खुजली और फोड़े-फुंसियों की समस्या,नन्हे-मुन्नों की हेयर केयर में काम आ सकती हैं ये टिप्स

छोटे बच्चों को ठंड लगने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, बिल्कुल न करें नजरअंदाज photo icon5/6

चिड़चिड़ापन या कांपना

इसमें कोई दो राय नहीं है कि जब भी बच्चे को कोई दिक्कत होती है तो वह चिड़चिड़े हो जाते हैं। खासकर ठंड लगने पर यह देखा जाता है कि बच्चा बात-बात पर गुस्सा हो जाता है या रोने लगता है। ऐसा ठंड के कारण होता है, जिसे वह झेल नहीं पा रहा है। इसलिए इस बात को समझें और बच्चे को कंबल के अंदर रखें।

छोटे बच्चों को ठंड लगने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, बिल्कुल न करें नजरअंदाज photo icon6/6

हथेली को सिकोड़कर छाती के पास रखना

आपने देखा होगा कि सोते समय बच्चे अपनी मुट्ठी भींच लेते हैं और अपनी छाती के पास या पेट के पास सिकोड़कर रखते हैं। यह उनके बताने का तरीका है कि बच्चे को ठंड लग रही है या स्थिति उसके अनुकूल नहीं है। अगर आपका बच्चा जागते हुए भी लगातार इसी मुद्रा में है और अपने हाथ-पैरों को फैलाने से बच रहा है, तो समझ लें उसे गर्माहट की जरूरत है। आप उन्हें कपड़े पहनाएं और रात को सोते समय खास ध्यान दें कि वह चादर ओढ़ कर रखें। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - Health Hazards Of Room Heater: बच्चों के कमरे में 'रूम हीटर' लगाकर सुलाना हो सकता है हानिकारक, बच्चों को हो सकती हैं ये समस्याएं

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source