सर्दियों में स्किन को हाइड्रेट कैसे रखें?
Glowing Face Tips in Hindi: सर्दियों में स्किन डल, रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, आपको सर्दियों में त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए डाइट और स्किन केयर, दोनों को सही तरह से फॉलो करना जरूरी है। अगर आप हेल्दी डाइट लेंगे, तो इससे त्वचा पर अंदर से नमी बनी रहेगी। इससे त्वचा पर नेचुरल ग्लो आएगा। स्किन की रंगत भी धीरे-धीरे साफ होगी। इसलिए अगर आपकी स्किन भी सर्दियों में ज्यादा ड्राई हो जाती है, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए, जानते हैं सर्दियों में स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए टिप्स (Skin ko Hydrate Rakhane ke Liye Tips)-