Fever
How to Increase Platelets: सर्दियों का मौसम शुरु हो रहा है और इसी के साथ कई मौसमी बीमारियों का ख़तरा भी मंडराने लगता है। खासकर, बरसात खत्म होने के ठीक बाद वाले समय में मच्छर जनित बीमारियां बहुत अधिक बढ़ जाती हैं। मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां इस मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के कारण बहुत बड़ी तादाद में लोगों को हर साल संक्रमित करती हैं। इसीलिए, मच्छरों को पनपने से रोकना और मच्छरों से बचने की ज़रूरत है। डेंगू जैसी बीमारी तब अधिक गम्भीर हो जाती है, जब पीड़ित व्यक्ति शारीरिक रूप से कमज़ोर या एनेमिक हो।
