बाल बढ़ाने हैं तो करें ये 5 काम, कंधे से कमर तक हो जाएगी चोटी

Hair Growth आज हम आपको इस लेख में बालों की ग्रोथ बढ़ाने के 5 ऐसे तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जो एकदम नेचुरल हैं। इन्हें कैसे इस्तेमाल करना है, आइए जानते हैं।

Written by Vidya Sharma | Published : January 30, 2026 4:27 PM IST

1/6

बाल बढ़ाने के नुस्खे

Balo Ki Growth Ko Kaise Badhaye: आजकल हर कोई बालों के झड़ने की समस्या से इतना परेशान है कि हेयर फॉल को कम करने और ग्रोथ को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के शैम्पू और अन्य हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहा है। इन सब में सल्फेट और पैराबेन और सिलिकॉन जैसे कई हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है जो बालों को एक समय के लिए अच्छा बनाते हैं, लेकिन यह बालों को पतला, कमजोर और बेजान बना देते हैं। ऐसे में आपको इन केमिकल का इस्तेमाल करना छोड़, इन 5 तरीकों को आजमाना चाहिए जो बालों की ग्रोथ को तेजी देने के साथ-साथ उन्हें हेल्दी बनाने का काम भी करेंगे।

2/6

बालों को दें प्रोटीन

हमारे बालों की कमजोरी से पीछे प्रोटीन की कमी है। इसलिए आप अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा दें। इसके अलावा आप दही और अंडे से तैयार हेयर मास्क अपने बालों पर लगाएं। यह आपके बालों में शाइन लाने के साथ, प्रोटीन की कमी को पूरा कर बालों को मजबूती देने का काम करेगा। आप चाहें तो इसमें नारियल का तेल भी मिक्स कर सकते हैं ताकि अंडे की स्मेल थोड़ी कम आए। Also Read - योग, आयुर्वेद, पंचकर्म और नेचुरोपैथी से पंतजलि योगपीठ में होता है बीमारियों का इलाज, जानें क्या है ट्रीटमेंट का पूरा प्रोसेस

3/6

करी पत्ता का पेस्ट

बालों को काला बनाए रखने के लिए और उनकी ग्रोथ तेज करने के लिए करी पत्ता बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ बीटा कैरोटीन, आयरन और विटामिन ए के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। यह बालों को झड़ने से रोकने में मदद करने, स्कैल्प को हेल्दी बनाने और हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने में मदद करता है।

4/6

कैस्टर ऑयल में मिलाकर लगाएं मोरिंगा पाउडर

मोरिंगा कई विटामिन और अमीनो एसिड का सोर्स होता है और कैस्टर ऑयल बालों की नरिशमेंट के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। आप एक कटोरी में कैस्टर ऑयल और उसमें 1-2 चम्मच मोरिंगा पाउडर डालकर तेल को पका लें। इस तेल को रूम टेम्परेचर में लाने के बाद बालों पर अच्छे से लगाएं और मसाज करें। 30 मिनट तक तेल को रखें और फिर हेयर वॉश कर लें। रोजाना तेल के इस्तेमाल से आपकी हेयर ग्रोथ बूस्ट होगी। Also Read - वजन घटाने के लिए कितना सही है Bariatric Surgery, जानें किन लोगों के लिए है फायदेमंद

5/6

बालों पर लगाएं एलोवेरा जेल और नारियल का तेल

बाल बढ़ाने के साथ-साथ अगर आप उन्हें शाइन भी देना चाहते हैं तो 3 चम्मच एलोवेरा जेल में 2 चम्मच नारियल का तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस जेल को आप अपने बालो पर लगाएं और एक घंटे के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने पर हेयर वॉश कर लें और फिर देखें कैसे आपके बाल धीरे-धीरे ग्रो करना शुरू कर देती हैं।

6/6

बालों पर लगाएं चावल का पानी

चावल का पानी हमारे बालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। चावल के पानी को आप हेयर मिस्ट या हेयर टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बालों की फ्रिजीनेस को दूर करने, ग्रोथ को बूस्ट करने, बालों में शाइन देने और उन्हें मोटी करने में मदद करता है। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - इन 5 लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है पपीता, रोजाना खाने से बढ़ सकती हैं परेशानियां