बालों की ग्रोथ को कैसे बढ़ाएं?
Balo Ki Growth Ko Kaise Tej Kare: क्या आप अपने बालों की धीनी होती ग्रोथ से परेशान हैं? या आपके बाल बहुत झड़ने लगे हैं? ऐसा तब होता है जब हमारे हेयर फॉलिकल्स बंद हो जाते हैं या बालों को पोषण नहीं मिलता है। आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए क्या करते हैं? आपका जवाब होगा कि कुछ बाल बढ़ाने वाले तेल, शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल! लेकिन आप मार्केट से मिलने वाले चाहे जिस प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर लें, लेकिन वैसा रिजल्ट नहीं मिल पाता है जैसा कि हम चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए करी पत्ता का इस्तेमाल करने का तरीका बताने वाले हैं। आइए पहले हम बालों के लिए करी पत्ता के फायदों के बारे में जानते हैं।
