कैसे करें असली और नकली लीची की पहचान?
How To Identify Fake Litchi: गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजारों में लीची बिकने लगती है। अधिकतर लोगों को इसका खट्टा-मीठा स्वाद काफी पसंद आता है। लीची खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होती है। इसमें विटामिन-बी6, विटामिन सी, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, नियासिन, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन आजकल बाजारों में असली लीची के साथ-साथ रासायनिक (केमिकल से पकाई गई) नकली लीची भी बेची जा रही है, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है। अगर आप मिलावटी लीची का सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप सही तरीके से असली और नकली लीची की पहचान करें, ताकि सेहत को नुकसान न पहुंचे। तो आइए, जानते हैं कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में, जिनकी मदद से आप असली और नकली लीची की पहचान कर सकते हैं -
