असली और नकली काली मिर्च की कैसे करें पहचान?
How to check black pepper adulteration : आज के समय में मार्केट में कई तरह की नकली चीजें आने लगी हैं, जिसकी पहचान करना काफी ज्यादा मुश्किल होता है। चावल से लेकर सब्जियों तक में मिलावट होने लगती है। वहीं, मसालों की बात करें, तो मसाले भी मार्केट में नकली आने लगी हैं। इन मसालों में काली मिर्च को काफी ज्यादा हेल्दी माना जाता है। इसलिए लोग काली मिर्च का काफी ज्यादा प्रयोग करते हैं, लेकिन अगर ये काली मिर्च नकली हो तो इससे फायदे के बजाय नुकसान होने लगता है। जी हां, मार्केट में इन दिनों नकली काली मिर्च का काला बाजारी हो रहा है, जिसे पहचानने में काफी परेशानी भी हो रही है। अगर आपको भी नकली और असली काली मिर्च के बीच फर्क समझ नहीं आ रहा है तो परेशान न हों। आज इस लेख में हम असली और नकली काली मिर्च के बीच होने वाले अंतर को समझाएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-
