बड़ा और लाल तरबूज कहीं हार्मोन इंजेक्शन वाला तो नहीं? जानें कैसे लगाएं पता

गर्मियों का सीजन हो और तरबूज खाने का मन न करे ऐसा हो नहीं सकता, लेकिन आजकल तरबूज भी मिलावटी आने लगे हैं जिसके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बेहद गंभीर होती जा रही हैं। इस लेख में जानें इनकी पहचान कैसे करें।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 19, 2026, 5:08 PM

बड़ा और लाल तरबूज कहीं हार्मोन इंजेक्शन वाला तो नहीं? जानें कैसे लगाएं पता photo icon1/6

तरबूज में हार्मोन व नकली कलर के इंजेक्शन

गर्मियों के इस सीजन में भी तरबूज के साथ-साथ तरबूज के कारण लोगों को होने वाली समस्याओं के मामले सामने आने लगे हैं और यहां तक कि कुछ मामले तो गंभीर स्थितियों से भी जुड़े हैं। हालांकि, तरबूज खाने से किसी की तबीयत इतनी बिगड़ सकती है, उसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं ये तो एक्सपर्ट्स ही जानते हैं। लेकिन इतना हम सभी को जानकारी है कि आज के समय में ऑर्गेनिक चीजों खाना बहुत मुश्किल हो गया है, क्योंकि जो चीजें प्राकृतिक रूप से नेचुरल और ऑर्गेनिक हैं, उन्हें भी मिलावटी बना दिया जाता है। गर्मियों में तरबूज का भी आजकल ऐसा ही हाल कर दिया गया है, वही तरबूज जिसे देखकर हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है, अब उस तरबूज में भी मिलावट होने लगी है। दरअसल, तरबूज को जल्दी पकाने के और बड़ा करने के लिए उसमें हार्मोन के इंजेक्शन लगाए जाते हैं और उसे अंदर से और ज्यादा लाल व मीठा करने के लिए अलग केमिकलों से इंजेक्शन व दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है।

बड़ा और लाल तरबूज कहीं हार्मोन इंजेक्शन वाला तो नहीं? जानें कैसे लगाएं पता photo icon2/6

क्यों लगाए जाते हैं तरबूजों में इंजेक्शन

दरअसल, तरबूज के आकार को बढ़ाने के लिए उसमें ऑक्सीटोसिन जैसे हार्मोन के इंजेक्शन लगाए जाते हैं, जिनसे तरबूज का आकार बढ़ जाता है और व जल्दी पक जाता है। वहीं तरबूज को अंदर से लाल करने के लिए केमिकल डाई जैसे एरीथ्रोसिन और उसे ज्यादा मीठा बनाने के लिए शुगर सिरप व सैक्रिन आदि के इंजेक्शन लगाए जाते हैं। Also Read - केरल में शिगेला से 1 बच्चे की मौत के बाद राज्य सरकार में हाई लेवल मीटिंग, आखिर कितना खतरनाक है ये संक्रमण?

बड़ा और लाल तरबूज कहीं हार्मोन इंजेक्शन वाला तो नहीं? जानें कैसे लगाएं पता photo icon3/6

क्या तरबूज खाना ही छोड़ दें?

हाल ही में, जो खबरें आ रही हैं उससे डरना सामान्य है, लेकिन अगर आपको सही जानकारी है तो आपको तरबूज खाना छोड़ने की जरूरत नहीं है। बल्कि आप सही तरीके से नेचुरल और मिलावट वाले तरबूज की पहचान कर सकते हैं। नीचे कुछ जानकारी दी गई है, जिसमें आप असली और नकली तरबूज की पहचान क पाएंगे।

बड़ा और लाल तरबूज कहीं हार्मोन इंजेक्शन वाला तो नहीं? जानें कैसे लगाएं पता photo icon4/6

असली नकली तरबूज की पहचान

तरबूज को खरीदते समय आप उसके छिलके पर सुई का निशान देख सकते हैं, जिससे साफ हो जाता है कि उस तरबूज में किसी न किसी चीज का इंजेक्शन लगाया गया है। इसके अलावा घर पर लाने के बाद रुई के टुकड़े को तरबूज के लाल हिस्से पर घिस कर देख सकते हैं, अगर रुई भी लाल हो जाती है, तो इसका मतलब है कि उसे लाल बनाने के लिए डाई का इस्तेमाल किया गया है। Also Read - प्रेग्नेंसी में आम खाना चाहिए या नहीं?

बड़ा और लाल तरबूज कहीं हार्मोन इंजेक्शन वाला तो नहीं? जानें कैसे लगाएं पता photo icon5/6

सही तरबूज कैसे चुनें

जब आप मार्केट से तरबूज लेने जा रहे हैं, तो सबसे पहले बहुत बड़े आकार का तरबूज न लें, उसकी बजाय आप सामान्य आकार के दो तरबूज ले सकते हैं। अच्छी और विश्वसनीय जगह से तरबूज लें और अगर संभव हैं तो खरीदते समय ही उसे कटवा कर देख लें, अगर अंदर से रंग बहुत भड़कीला या चमकीला लाल है, तो आपको ऐसा तरबूज नहीं लेना चाहिए।

बड़ा और लाल तरबूज कहीं हार्मोन इंजेक्शन वाला तो नहीं? जानें कैसे लगाएं पता photo icon6/6

किन बातों का ध्यान रखें

इसके अलावा अगर तरबूज खाने के बाद आपको या परिवार में किसी को थोड़ी सी भी दिक्कत होती है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें। डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल खान-पान से जुड़ी सही जानकारी व सलाह देना है और किसी बीमारी का इलाज करने के लिए नहीं है। किसी भी समस्या के लिए हमेशा अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - मौसम में अचानक बदलाव शरीर को कैसे प्रभावित करता है?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source