बॉडी शेमिंग के शिकार बच्चे को कैसे समझाएं
Body shaming teens: बच्चे नाज़ुक होते हैं और उनकी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को खास देखभाल की जरूरत होती है। उनका शरीर और मन विकासशील होते हैं, इसलिए उन्हें सुरक्षा, प्यार और सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। ऐसे में स्कूल या अन्य स्थानों पर दोस्तों द्वारा वह बॉडी शेमिंग का शिकार बन सकते हैं। बॉडी शेमिंग, यानी शरीर को लेकर नकारात्मक टिप्पणी करना। बॉडी शेमिंग का बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल सकता है। यदि कोई आपके बच्चे के वजन, रंग या शारीरिक आकार को लेकर टिप्पणी करता है, तो वह बॉडी शेमिंग का शिकार हो सकता है। इससे बच्चे में आत्म-संस्कार की कमी हो सकती है और वह अपने शरीर को लेकर असुरक्षित महसूस कर सकता है। इसे रोकने और बच्चों को सकारात्मक रूप से बढ़ावा देने के लिए आपको सही कदम उठाने चाहिए।
