बाल बढ़ाने के लिए नारियल तेल कैसे लगाएं?
How to Use Coconut Oil for Hair Growth: नारियल तेल सेहत के साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो बालों को मुलायम और कोमल बनाते हैं। नारियल तेल बालों की चमक बढ़ाने में भी मदद करते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप नारियल तेल से बालों की मालिश करेंगे, तो इससे बालों का झड़ना रुकेगा। नारियल तेल के नियमित इस्तेमाल से हेयर ग्रोथ में भी तेजी से मदद मिलती है। बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए आप नारियल तेल का उपयोग कर सकते हैं। नारियल तेल बालों को टूटने से बचाता है। स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखता है। इससे बाल लंबे, घने और मजबूत बनते हैं। साथ ही, बालों की लंबाई भी तेजी से बढ़ती है। आइए, जानते हैं नारियल तेल से बाल कैसे बढ़ाएं (Nariyal Tel se Baal Kaise Badhaye)?