बाल तेजी से बढ़ाने के लिए क्या करें? 2 चीजों के इस्तेमाल से दोगुनी होगी ग्रोथ

How to Increase Hair Growth: क्या आपके बालों की ग्रोथ भी रुक गई है? अगर हां तो हमारे आज के बताए इन 2 नुस्खों को जरूर आजमाएं जो हेयर ग्रोथ को दोगुना कर देंगे।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : October 6, 2025, 10:49 AM

बाल तेजी से बढ़ाने के लिए क्या करें? 2 चीजों के इस्तेमाल से दोगुनी होगी ग्रोथ photo icon1/6

बाल बढ़ाने का नुस्खा

Baal Badhane Ka Tarika: आजकल लंबे बालों का ट्रेंड है, लेकिन बाल बढ़ाना कोई आसान काम नहीं है। जी हां, क्योंकि जब हम सही व अच्छे तरीके से बालों की केयर करते हैं। लेकिन अगर आप भारी मात्रा में केमिकल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं और उन्हें पोषण नहीं दे रहे हैं तो बाल बढ़ने से ज्यादा झड़ना शुरू हो सकते हैं। इसलिए आज हम आपको इस लेख में 2 ऐसे असरदार नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने बालों की ग्रोथ को तेजी से बढ़ा सकते हैं। आइए आपको इन नुस्खों के बारे में बताएं।

बाल तेजी से बढ़ाने के लिए क्या करें? 2 चीजों के इस्तेमाल से दोगुनी होगी ग्रोथ photo icon2/6

बालों की ग्रोथ रुकने का कारण

बालों की ग्रोथ रुकने के कई कारण हो सकते हैं जैसे बालों को विटामिन और मिनरल्स जैसे पोषण न मिलना, थायराइड और अन्य हार्मोनल का संतुलन बिगड़ना, तनाव और चिंता करना व बालों की गलत देखभाल और हीटिंग टूक का इस्तेमाल करने से भी बालों की ग्रोथ रुक जाती है। ऐसे में आप हमारे बताए इन दो नुस्खों का इस्तेमाल करके हेयर ग्रोथ को बूस्ट कर सकते हैं। Also Read - कमर तक लंबे बालों के लिए पिएं ये 1 खास तरह का ड्रिंक, सिर्फ 4 हफ्तों में दिखेगा असर

बाल तेजी से बढ़ाने के लिए क्या करें? 2 चीजों के इस्तेमाल से दोगुनी होगी ग्रोथ photo icon3/6

नारियल तेल में मिलाएं आंवला

नारियल का तेल बालों को पोषण पहुंचाने का सबसे अच्छा व असरदार तरीका है। वहीं अगर इसमें आंवला पाउडर मिलाकर बालों पर लगाया जाए तो बालों की ग्रोथ को कई गुना तेजी से बढ़ाया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं नारियल के तेल के साथ आंवला का इस्तेमाल कैसे करना है, जिससे बाल झड़ेंगे कम और बढ़ेंगे ज्यादा।

बाल तेजी से बढ़ाने के लिए क्या करें? 2 चीजों के इस्तेमाल से दोगुनी होगी ग्रोथ photo icon4/6

कैसे इस्तेमाल करें आंवला और कोकोनट ऑयल

आप दोनों चीजों को इस्तेमाल करने का तरीका बड़ा आसान है। पहले आप 1 कटोरी नारियल का तेल और 2-3 चम्मच आंवला पाउडर कड़ाही में डालकर अच्छे से पका लें। 5 मिनट तक तेल पकाएं और फिर गैस बंद करके तेल को एक कटोरी में निकाल दें। अब आप इस तेल से रोजाना अपने बालों की मसाज करें। Also Read - प्याज का तेल या रोजमेरी ऑयल, बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल ज्यादा सही है?

बाल तेजी से बढ़ाने के लिए क्या करें? 2 चीजों के इस्तेमाल से दोगुनी होगी ग्रोथ photo icon5/6

बालों पर लगाएं रीठा का पेस्ट

इसमें कोई दो राय नहीं है रीठा बालों के लिए कितना फायदेमंद होता है। यह स्कैल्प को साफ करने, हेयर फॉलिकल्स को खोलने, डैंड्रफ को खत्म करने और जड़ों को मजबूत करने का काम करता है। आजकल कई कंपनियां रीठा के शैम्पू बना रहे हैं, लेकिन आप इसे नेचुरल तरीके से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आपको रीठा का पेस्ट कैसे बनाना है।

बाल तेजी से बढ़ाने के लिए क्या करें? 2 चीजों के इस्तेमाल से दोगुनी होगी ग्रोथ photo icon6/6

हेयर ग्रोथ के लिए रीठा का पेस्ट बनाने का तरीका

सबसे पहले आप 3 चम्मच रीठा का पाउडर या 6-7 उसके साबुत दाने लें। अगर आप पाउडर ले रहे हैं तो इसे दही में मिलाकर लगाएं। लेकिन अगर आप साबुत ले रहे हैं तो दानों को एक रात पहले 1 गिलास पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद अगले दिन बीजों को अलग करके गूदे को मिक्स में डालकर मिक्स कर लें। इस पेस्ट में 2 चम्मच आंवला पाउडर डालकर अपने बालों पर लगाएं और 30 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें। हफ्ते में एक से दो बार इन नुस्खों का इस्तेमाल करने से आपके बाल दोगुनी तेजी से बढ़ने लगेंगे। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - कैस्टर ऑयल या नारियल का तेल, नए बाल उगाने के लिए कौन सा तेल सही है?