ऑयली स्किन से छुटकारा कैसे पाएं? ये 5 नुस्खें हैं बड़े असरदार

Oily Skin Care Tips: अगर आप अपनी ऑयली स्किन से परेशान हैं और कई प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बाद भी इस समस्या से छुटकारा नहीं पा पा रहे हैं, तो हमारे बताए इन 5 में से किसी भी एक नुस्खे को आजमाएं।

Written by Vidya Sharma | Published : February 6, 2026 10:57 AM IST

1/6

ऑयली स्किन के लिए असरदार नुस्खे

Oily Skin Ke Liye Home Remedy: जब हमारी स्किन के पोर्स ज्यादा बड़े होते हैं और ऑयल प्रोडक्शन अधिक करते हैं तो त्वचा ऑयली नजर आती है। ऐसे में हम बार-बार अपने मुंह को धोते हैं। कुछ महिलाएं व पुरुष तो इस एक समस्या के कारण अपने फेस पर एक्ने-पिंपल्स की समस्या झेलते हैं। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो फिक्र न करें। आज हम आपको ऑयली स्किन से छुटकारा पाने का बहुत ही असरदार तरीका बताने वाले हैं। यह नुस्खे नेचुरल चीजों से तैयार किए गए हैं, इसलिए यह आपकी त्वचा को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। आइए आपको 5 असरदार नुस्खों के बारे में बताएं।

2/6

मुलेठी पाउडर का इस्तेमाल

मुलेठी पाउडर में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह हमारी स्किन पर होने वाली जलन को कम करने, रेडनेस को कम करने, डार्क स्पॉट को हल्का करने और त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने में मदद करते हैं। आप 1 चम्मच मुलेठी पाउडर में 1 चम्मच चावल का आटा और गुलाब जल डालकर स्मूथ व गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 तक सुखाने के बाद फेस वॉश कर लें। Also Read - विटामिन D3 और B12 की कमी को हल्के में क्यों न लें?

3/6

चंदन पाउडर का इस्तेमाल

चंदन पाउडर ठंडा होता है तो हमारी स्किन से ऑयल सोखने के साथ-साथ फेस पर गर्मी से होने वाले फोड़े-फुंसियों को ठीक करने में भी मदद करता है। स्किन ज्यादा ड्राई न हो, इसलिए आप एक चम्मच चंदन पाउडर में 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं। एलोवेरा जेल आपकी स्किन को ड्राई होने से बचाएगा और लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करेगा।

4/6

चावल के आटे से बना फेस पैक

आजकल बालों व चेहरे पर चावल के आटे का बहुत ही अधिक मात्रा में इस्तेमाल किया जा रहा है। क्योंकि सभी महिलाएं व लड़कियां कोरियन ब्यूटी से प्रभावित हो रही हैं। चावल स्किन को नरिश करता है, ग्लासी लुक देता है स्किन को हेल्दी बनाता है। आपको बस एक चम्मच चावल के आटे में 1 चम्मच शहद और जरूरत अनुसार गुलाब जल डालकर अच्छे से मिक्स करना है। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद फेस वॉश कर लें। Also Read - क्या सिर्फ मोटे लोगों को ही हाइपरटेंशन होता है?

5/6

चीनी का स्क्रब

अगर आप अपने चेहरे से अतिरिक्त तेल को साफ करने के साथ-साथ पोर्स को भी क्लीन करना चाहते हैं तो चीनी के बूरे को स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे लिए आपको आधा चम्मच चीनी का बुरादा, उसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अपने फेस पर हल्के हाथों से 3 मिनट तक स्क्रब करना है। इसके बाद फेस वॉश कर लें। आप खुद महसूस करेंगे कि स्किन साफ हो गई है, शाइन कर रही है और सॉफ्ट नजर आ रही है।

6/6

गुलाब जल और बेसन का पेस्ट

दादी-नानी और मां के जमाने से ही चेहरे पर बेसन का इस्तेमाल होता आ रहा है। इसका सीधा कारण है कि बेसन त्वचा से दाग-धब्बों को हल्का करने और उसे साफ करने में मदद करता है। साथ ही गुलाब जल हमारी स्किन को हाइड्रेट करता है और निखार देने का काम करता है। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - गंजापन कितना आम है? जानें पुरुष या महिला, किसे होता है ज्यादा हेयर फॉल