English हिन्दी
Advertisement

चेहरे की झाइयों को जड़ से खत्म कैसे करें? रोहित सचदेवा के बताए 2 नुस्खे मेलाज्मा से दिलाएंगे छुटकारा

Chehre Se Jhaiya Jad Se Khatam Karne Ka Tarika: हमारे चेहरे पर किसी भी उम्र में झाइयों के निशान दिखने शुरु हो सकते हैं। इन्हें ठीक करने व त्वचा को क्लियर बनाने के लिए आप रोहित सचदेवा के बताए 2 चमत्कार नुस्खों को जरूर आजमा सकते हैं।

Written By Vidya Sharma
Published : November 21, 2025 1:43 PM IST

झाइयों से छुटकारा पाने का तरीका

Chehre Se Jhaiya Kaise Dur Kare: हम सभी महिलाएं अपने चेहरे पर निखार तो पाना चाहती हैं, लेकिन उससे पहले हम चाहते हैं कि चेहरे से सारे दाग-धब्बे और झाइयां साफ हो जाएं। खासकर मेलाज्मा यानी कि झाइयों को खत्म करने के लिए हम कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कई चीजें लगाने के बाद भी अगर आपकी झाइयां नहीं मिट रही हैं तो इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर रोहित सचदेवा की बताई इन दो होम रेमेडीज को आजमाकर आप क्लियर स्किन पा सकते हैं। कैसे नुस्खे? आइए आपको बताते हैं।

चेहरे पर झाइयां होने का कारण

आपने देखा होगा कि जिनकी स्किन पहले साफ होती है, कुछ समय बाद उनके चेहरे पर मेलाज्मा यानी कि झाइयां दिखने लगती हैं। यह सूरज की रोशनी में ज्यादा समय तक रहने और मेलेनिन प्रोडक्शन ज्यादा होने की वजह से होता है। यह बढ़ती उम्र के कारण भी हो सकता है, जिसे ठीक करने के लिए आप कुछ नेचुरल नुस्खों की मदद ले सकते हैं।

पहला नुस्खा है मुलेठी का

रोहित सचदेवा ने पहला नुस्खे मुलेठी का बताया है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए 1 चम्मच मुलेठी पाउडर, 1 पिंच हल्दी और 1 चम्मच आलू का रस। इन तीनों चीजों को मिक्स करके चेहरे के झाइयों वाले एरिया पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। इसे आप हफ्ते में 3 बार लगाएं और फिर देखें कैसे आपकी झाइयां ठीक होती हैं।

Advertisement

रोहित सचदेवा ने बताए नुस्खे के फायदे

आलू में नेचुरल ब्लीचिंग प्रॉपर्टी होती है वो नेचुरल ... करता है। रही बात मुलेठी की तो यह मेलेनिन प्रोडक्शन को कम करता है, जिससे आपका रंग बिल्कुल साफ हो जाता है। आखिर में खास इंग्रीडिएंट है हमारा हल्दी, जिसमें एंटी इंफ्लामेट्री प्रॉपर्टीज होती है जो पोर्स एक्ने मार्क्स और यहां तक कि मेलाज्मा को कम करता है।

दूसरा नुस्खा है फिटकरी का नुस्खा

रोहित सचदेवा ने दूसरा नुस्खा फिटकरी से झाइयां साफ करने का बताया है। आप एक चम्मच नारियल के तेल में 1 चम्मच फिटकरी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। तैयार नुस्खे को अपने चेहरे पर लगाएं 5 मिनट तक लगाकर रखने के बाद धो लें। आप खुद देखेंगे कि पहले ही इस्तेमाल में आपके चेहरे से झाइयां हल्की होने लगी हैं।

चेहरे पर फिटकरी और नारियल तेल लगाने के फायदे

नारियल का तेल आपकी स्किन को ड्राई नहीं होने देता है। फिटकरी पाउडर में एस्ट्रिंजेंट प्रॉपर्टी होती है जो पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। इसे भी आप हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल करें और फिर असर देखें। यह नुस्खा आपके चेहरे से सारी झाइयां दूर करने के साथ त्वचा को निखारने में भी मदद करता है। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।