बालों का पतलापन कैसे दूर करें? जानें 5 तरीके जो चोटी को बनाएं मोटी

Balo Ka Patlapan kaise Dur Kare: अगर आपके बाल धीरे-धीरे पतले और कमजोर होकर टूटने लगे हैं तो इन्हें केमिकल के बजाय नेचुरल तरीकों से ठीक करें, जिनके बारे में आज हम इस लेख में बताने वाले हैं।

Written by Vidya Sharma | Published : March 6, 2026 11:49 AM IST

1/6

बाल पतले हो रहे हैं तो क्या करें?

Patle Balo Ko Kaise Mota Kare: कुछ महिलाएं समय के साथ-साथ अपने बालों को कमजोर व पतला होता पाती हैं। वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो सही देखभाल से अपने बालों की थिकनेस और ग्रोथ को बरकरार रखती हैं। अगर आप पहले नंबर वाली महिलाओं में आती हैं, जिनके बाल बहुत पतले हो गए हैं और झड़-झड़ कर कम भी हो गए हैं तो हमारे बताए नेचुरल नुस्खे व टिप्स आपके काम आ सकती हैं। जी हां, क्योंकि यह समस्या तभी पैदा होती है जब हम अधिक मात्रा में केमिकल का इस्तेमाल करते हैं और बालों को खुला रखते हैं। आइए यह सब छोड़ हम सबसे पहले बालों का पतलापन दूर करने का तरीका जानते हैं।

2/6

अंडे से दूर करें बालों का पतलापन

आपने देखा होगा कि बालों को अधिक बार शैम्पू करके हमारे बालों की आउटर लेयर कमजोर हो जाती है। इससे होता यह है कि वह पतले और कमजोर होना शुरू हो जाते हैं और हल्के खिंचाव या कंघी करने पर बाल टूट जाते हैं। इसलिए आप एक अंडा लें, उसमें एलोवेरा जेल और 1 चम्मच नारियल का तेल डालकर अच्छे से मिक्स करके अपने बालों पर लगाएं। 30 मिनट तक रखने के बाद हेयर वॉश कर लें। यह नुस्खा बालों के लिए प्रोटेक्शन लेयर बनाएगा और पतलेपन को दूर करेगा। Also Read - बोर्ड एग्जाम में कम नंबर से निराश बच्चों को टूटने से कैसे बचाएं? इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखें पेरेंट्स

3/6

बालों पर लगाएं अलसी का पेस्ट

बालों के लिए असली के बीज के फायदों की बात करें तो इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह सभी पोषक तत्व हमारे बालों की वॉल्यूम को बढ़ाने और बालों में नेचुरल शाइन पैदा करने का काम करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप 24 घंटे तक पानी में भीग 2 चम्मच मेथी के बीजों को मिक्सी में पीस लें। इसके बाद आप इसमें 3 चम्मच दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसे अपने बालों पर लगाएं और 1 घंटे तक सुखाने के बाद हेयर वॉश कर लें। आप हफ्ते में 2-3 बार इसे लगाकर बालों में सुधार देख सकते हैं।

4/6

सरसों और लहसुन का तेल

अगर आप अपने बालों को जड़ से मजबूत और मोटा-घना बनाना चाहते हैं तो 1 कटोरी सरसों के तेल में 3-4 लहसुन की कलियां डालकर गैस पर रखें और 5 मिनट तक पकाएं। तैयार तेल को आप रोजाना या जब भी आपको समय मिले, अपने बालों पर लगाएं। यह आपके हेयर फॉलिकल्स को हेल्दी बनाने और हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने में भी मदद करेगा। Also Read - गर्मियों में इन 5 तरीकों से रखें अपने चेहरी की त्वचा का ध्यान, हर कोई पूछेगा कैसे आया इतना ग्लो?

5/6

बालों पर लगाएं अदरक का रस

अगर आप अपने बालों की ग्रोथ को बढ़ाना चाहते हैं, हेयर फॉल को रोकना चाहते हैं और हेयर थिनिंग को दूर करना चाहते हैं तो अदरक के रस का इस्तेमाल करें। आप इसे नारियल के तेल में मिलाकर अपने बालों पर लगाएं। ध्यान रखें कि ज्यादा न लगाएं वरना स्कैल्प पर जलन या रेडनेस हो सकती है। इसे अपने बालों पर लगाएं और 20 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें।

6/6

गुड़हल के फूलों का पेस्ट

गुड़हल के फूलों में औषधीय गुण होते हैं जो हमारे बालों की हेल्थ को सुधारने और उन्हें चमकदार बनाने का काम करते हैं। इन्हें बालों पर इस्तेमाल करने के लिए पहले आपको आधी कटोरी गुड़हल के फूल और आधी कटोरी इसके पत्ते लेने हैं। इन्हें आप मिक्सी में डालकर 2-3 चम्मच पानी के साथ पीस लें और पेस्ट तैयार कर लें। इसे अपने बालों पर हेयर मास्क की तरह लगाएं और 30 मिनट तक रखने के बाद बालों को शैम्पू से धो लें। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - क्या खाली पेट केला खा सकते हैं? जानें कौन-खाएं और कौन-परहेज करें