गर्दन के पीछे की सूखी त्वचा से कैसे छुटकारा पाएं? जाने 5 नुस्खे, जिनसे तुरंत स्किन हो जाएगी साफ

How to get rid of dry skin : गर्दन के पीछे की स्किन काली और पपड़ीदार हो रही है, तो ऐसे में आप कुछ असरदार नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

Written by Kishori Mishra | Published : March 17, 2026 3:57 PM IST

1/6

गर्दन के पीछे की ड्राई स्किन से कैसे छुटकारा पाएं?

हम में से कई लोग ऐसे होते हैं, जो अपने चेहरे की स्किन का तो ध्यान रख पाते हैं, लेकिन गर्दन के पीछे की स्किन को अक्सर नजरअंदाज कर देती हैं। इसलिए गर्दन के आसपास की स्किन काफी ड्राई और काली हो जाती है। वहीं, पसीना, धूल, सन एक्सपोजर और सही केयर की कमी के कारण भी यह परेशानी काफी ज्याजा बढ़ जाती है। भले ही आप गर्दन पर होने वाली इन समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार यह दूसरों के सामने शर्मिंदगी का कारण बन सकती है। इसलिए गर्दन की ड्राई और काली स्किन को साफ करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। इस परेशानी को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे नुस्खे बताएंगे, जिससे गर्दन के पीछे ड्राई होती त्वचा की परेशानी को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं-

2/6

गर्दन की ड्राईनेस कम करे एलोवेरा

गर्दन के आसपास की ड्राई स्किन की परेशानी को दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें हाइड्रेटिंग और हीलिंग गुण होते हैं, जो सूखी और डैमेज स्किन को ठीक करने में मददगार हो सकते हैं। इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल को गर्दन के पीछे लगाएं और करीब 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। इससे आपके गर्दन के स्किन की नमी बरकरार रहेगी। Also Read - सिर्फ 10 मिनट में मुल्तानी मिट्टी से काली गर्दन को करें गोरा, बस ऐसे कर लें इस्तेमाल

3/6

नारियल तेल से करें मसाज

गर्दन के पीछे की स्किन अगर काफी ज्यादा ड्राई और काली नजर आ रही है, तो ऐसी स्थिति में आप नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं। यह एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर की तरह कार्य करता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड फैटी एसिड आपकी स्किन को गहराई से पोषण प्रदान करते हैं, जिससे पपड़ीदार स्किन और ड्राई स्किन से छुटकारा मिल सकता है। आप सोने से पहले हल्के हाथों पर नारियल तेल डालकर हल्के हाथों से गर्दन की मसाज कर सकते हैं।

4/6

गर्दन को साफ करे दही और बेसन का पैक

अगर आप गर्दन की पपड़ीदार स्किन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो बेसन और दही से बना पैक लगा सकते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन की गहराई से सफाई करता है, जबकि बेसन डेड स्किन हटाने में मदद करता है। इसका प्रयोग करने के लिए 2 चम्मच दही लें, इसमें 1 चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इसे करीब 15 मिनट के लिए अपने ग्र्दन पर लगाएं और नॉर्मल पानी से इसे साफ कर लें।  Also Read - धूप और गर्मी के कारण गर्दन पर जम गया जिद्दी मैल? इस तरह से टमाटर घिसने से दूर हो जाएगा सारा कालापन

5/6

गर्दन को साफ करे शहद और नींबू कॉम्बिनेशन

गर्दन को गहराई से मॉइस्चराइज करने के लिए शहद और नींबू का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल किया जा सकत है। दरअसल, शहद स्किन को मॉइश्चराइज करता है, जबकि नींबू में मौजूद विटामिन C त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच शहद में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर लगाएं। फिर 10-15 मिनट बाद धो लें। सप्ताह में 2-3 बार इस्तेमाल करने से फर्क दिखने लगेगा।

6/6

सप्ताह में दो बार करें स्क्रब

डेड स्किन की वजह से भी गर्दन के पीछे की स्किन काफी ड्राई हो जाती है। इसकी वजह से गर्दन काली भी दिखाई देती है। इसे साफ करने के लिए सप्ताह में 2 बार हल्के स्क्रब से गर्दन की सफाई करें। इससे जमा गंदगी हटेगी और त्वचा स्मूद बनेगी। Also Read - काली गर्दन पर ऐसे करें बेसन और नींबू के रस का इस्तेमाल, ये 1 नुस्खा दिखाएगा असर