चेहरे से काले धब्बे कैसे साफ करें? जानें 5 तरीके, जो देंगे कमाल का निखार

Dark Spots Kaise Remove Kare: आज हम आपको इस लेख में एक्ने-पिंपल्स के बाद चेहरे पर रह जाने वाले डार्क स्पॉट्स को हल्का करने के 5 नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं। ये आपकी स्किन को साफ और ग्लोइंग बना देंगे।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : November 28, 2025, 11:03 AM

चेहरे से काले धब्बे कैसे साफ करें? जानें 5 तरीके, जो देंगे कमाल का निखार photo icon1/6

चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या

Daag Dhabbo Se Chutkara Kaise Paye: महिलाएं हों या पुरुष, हम में से कई लोगों ने अपने चेहरे पर पिंपल्स की समस्या का सामना जरूर किया होगा, जिसके बाद चेहरे पर काले दाग रह गए होंगे। यह दाग बहुत ही ज्यादा जिद्दी होते हैं जो कई चीजें लगाने के बाद भी साफ नहीं होते हैं। खासकर महिलाओं की पहली चॉइस क्रीम या स्किन ब्राइटनिंग सीरम होते हैं, लेकिन कैसा हो अगर हम कहें कि चेहरे के इन दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए 5 घरेलू नुस्खे आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए आपको इन 5 नुस्खों के बारे में बताएं।

चेहरे से काले धब्बे कैसे साफ करें? जानें 5 तरीके, जो देंगे कमाल का निखार photo icon2/6

पहला नुस्खा है चावल के आटे का

जी हां, चावल का आटा त्वचा से दाग-धब्बों को हल्का करने, चेहरे से झुर्रियों को हल्का करने और रंगत को निखारने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप एक कटोरी में 1 चम्मच चावल का आटा, कच्चा दूध और शहद डालकर पेस्ट तैयार कर लें। अब आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 तक सूखाने के बाद फेस वॉश कर लें। फिर देखें कैसे आपकी स्किन ग्लो करने लगती है। Also Read - कहीं आपके दूध में डिटर्जेंट तो नहीं! FSSAI ने बताया शुद्ध दूध पहचानने का तरीका

चेहरे से काले धब्बे कैसे साफ करें? जानें 5 तरीके, जो देंगे कमाल का निखार photo icon3/6

बेसन का पैक

पुराने जमाने से ही बेसन को चेहरे पर इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने, एक्ने स्पॉट को हल्का करने और पोर्स को क्लीन करने में भी मदद करता है। आप 1 चम्मच बेसन में दही और आधा चम्मच मुलेठी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। इस पैक को अपने चेहरे पर हर दो दिन में लगाना शुरु कर दें और फिर देखें कैसे काले धब्बे हल्के होने लगते हैं।

चेहरे से काले धब्बे कैसे साफ करें? जानें 5 तरीके, जो देंगे कमाल का निखार photo icon5/6

चेहरे पर लगाएं चुकंदर का फेस पैक

चुकंदर हमारी त्वचा को हाइड्रेट रखने और पिंकिश ग्लो देने में मदद करता है। आपको पैक बनाने के लिए 1 चम्मच चावल का आटा, 2 चम्मच चुकंदर का पेस्ट, 1 चम्मच शहद और 3 चम्मच दूध चाहिए। इन सभी चीजों को आप एक कटोरी में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और फिर चेहरे पर लगाएं। यह नुस्खा आपकी स्किन को हेल्दी बनाने में फायदेमंद साबित होगा।

चेहरे से काले धब्बे कैसे साफ करें? जानें 5 तरीके, जो देंगे कमाल का निखार photo icon6/6

चेहरे पर लगाएं कच्चा दूध

आप चाहें तो रोज रात को सोने से पहले या सुबह उठकर अपने चेहरे पर कच्चे दूध की एक परत लगा सकते हैं। जी हां, क्योंकि दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो स्किन को नेचुरली एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। साथ ही पिग्मेंटेशन और स्कार्स को हल्का करने में मदद करता है। आप चाहें तो इसमें शहद या गुलाब जल मिक्स करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं। Also Read - Skin Type के अनुसार सही फेस वॉश ना लगाने से स्किन को क्या नुकसान हो सकते हैं?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source