हर दूसरे दिन पेट से आने लगती है गुड़गुड़ की आवाज? घर पर बिना दवा के करें इसका इलाज

पेट की परेशानियों को दूर करने के लिए घर पर मौजूद नुस्खों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated: February 1, 2024, 1:40 PM

हर दूसरे दिन पेट से आने लगती है गुड़गुड़ की आवाज? घर पर बिना दवा के करें इसका इलाज photo icon1/6

बार-बार हाजमा खराब होने पर क्या करें?

क्या आपका हाजमा अक्सर खराब रहता है? क्या खाने के बाद आपको अक्सर पेट फूला-फूला सा महसूस होता है? अगर हां, तो यह पेट की खराबी की ओर इशारा करता है। मेडिकल भाषा में इसे अपच भी कहा जाता है। इसकी वजह से पेट के ऊपरी हिस्से में काफी ज्यादा असुविधा महसूस होती है। अक्सर पेट में खराबी होने पर बार-बार दवा लेना शरीर के लिए सही नहीं मान जाता है। ऐसे में नैचुरल उपायों से पेट की परेशानियों को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आपका पेट काफी ज्यादा खराब रहता है, तो आप कुछ नैचुरल तरीके आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

हर दूसरे दिन पेट से आने लगती है गुड़गुड़ की आवाज? घर पर बिना दवा के करें इसका इलाज photo icon2/6

बेकिंग सोडा और नींबू से करें पेट की गुड़गुड़ दूर

अपच की परेशानी को दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा और नींबू के रस का सेवन कर सकते हैं। इससे पाचन की शिकायतों को दूर करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। दरअसल, बेकिंग सोडा पेट में पेट में कार्बोनिक एसिड पैदा करता है, जिससे अपच और गैस की समस्या कम हो सकती है।  Also Read - लंबे समय तक गैस की दवा खाने से क्या होता है? जानें सेहत पर इसके साइड इफेक्ट्स

हर दूसरे दिन पेट से आने लगती है गुड़गुड़ की आवाज? घर पर बिना दवा के करें इसका इलाज photo icon3/6

पुदीने की पत्तियां हाजमा करे ठीक

पेट की गड़बड़ी को शांत करने के लिए पुदीने की पत्तियों का सेवन करें। इसमें मेन्थॉल होता है जो आपके पेट को शांत करके अपच की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। यह आंतों में मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने में काफी हद तक सहयोगी है। साथ ही दर्द से राहत दिलाने में असरदार होता है।

हर दूसरे दिन पेट से आने लगती है गुड़गुड़ की आवाज? घर पर बिना दवा के करें इसका इलाज photo icon4/6

पेट की सूजन कम करे दालचीनी

दालचीनी में सिनामाल्डिहाइड, लिनालूल और यूजेनॉल जैसे कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पेट में होने वाली सूजन को दूर कर सकता है। साथ ही इससे उल्टी और मतली जैसी शिकायतों को दूर करने में मदद मिल सकती है।  Also Read - पेट में गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकती है अजवाइन, इन 3 तरीकों से करें सेवन

हर दूसरे दिन पेट से आने लगती है गुड़गुड़ की आवाज? घर पर बिना दवा के करें इसका इलाज photo icon5/6

अदरक

अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह खांसी, गले में खराश और दर्द को दूर करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अदरक के टुकड़े को चबा करके भी खा सकते हैं।

हर दूसरे दिन पेट से आने लगती है गुड़गुड़ की आवाज? घर पर बिना दवा के करें इसका इलाज photo icon6/6

पेट को दुरुस्त रखे जीरा

पेट में खराबी को दूर करने के लिए जीरा का सेवन करें। जीरे में मौजूद गुण हाइपर-एसिडिटी, पेट में गैस बनना, पेट में दर्द इत्यादि को दूर कर सकता है। इसका सेवन आप रोजाना 1 गिलास पानी के साथ कर सकते हैं।  Also Read - खाना खाते ही पेट में बनने लगती है गैस, तो आज से ही ट्राई करें ये 3 घरेलू उपाय, मिलेगी गैस से राहत

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source