सफेद बालों से छुटकारा कैसे पाएं?
सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए आप करी पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। करी पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह सेहत के साथ ही, बालों से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है। अगर आपके बाल सफेद हो गए हैं, तो आप करी पत्ते का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप करी पत्तों को नारियल के तेल में गर्म करें। जब ये पत्ते काले हो जाए, तो इन्हें निकाल दें। फिर इस तेल को ठंडा करके एक बोतल में रख दें। इस तेल को रोजाना लगाएं, इससे बाल मजबूत और लंबे बनेंगे। साथ ही, सफेद बालों की समस्या भी दूर होगी। अगर आपके बाल सफेद हैं तो आप मेथी के दानों का पेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप मेथी के दानों को रातभर भिगोकर रख दें, सुबह इन्हें बारीक पीसकर पेस्ट बना लें। इसमे दही मिलाएं और पेस्ट को बालों-स्कैल्प पर लगाएं। वैसे तो मेथी का पेस्ट लगाने से सफेद बाल काले नहीं होते हैं। मेथी का पेस्ट बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।