hamburger icon
A
Read in English

मानसून में बढ़ जाते हैं डेंगू और मलेरिया के मामले, जानें मच्छरों से छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक उपाय

मानसून में मच्छर तेजी से फैलते हैं। इसलिए इस मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले भी तेजी से बढ़ते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : August 23, 2025, 4:35 PM

मानसून में बढ़ जाते हैं डेंगू और मलेरिया के मामले, जानें मच्छरों से छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक उपाय photo icon1/6

मानसून में मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए क्या करें?

Monsoon मानसून में जगह-जगह पानी जमा हो जाता है, इसकी वजह से मच्छर पनपने लगते हैं। दरअसल, जमा हुआ पानी मच्छरों की ब्रीडिंग के लिए काफी उपयुक्त होता है। इस पानी में मच्छर अंडे देते हैं और तेजी से बढ़ने लगते हैं। जब ये मच्छर काटते हैं, तो डेंगू और मलेरिया जैसे मच्छर जनित रोग पैदा होते हैं। मानसून में मच्छरों तेजी से फैलते हैं। इसलिए इस मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले भी तेजी से बढ़ते हैं। खासकर, जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, उनमें इन रोगों के विकसित होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए आपको इस मौसम में मच्छरों से बचाव के लिए कुछ जरूर कदम उठाने चाहिए?

मानसून में बढ़ जाते हैं डेंगू और मलेरिया के मामले, जानें मच्छरों से छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक उपाय photo icon2/6

पानी जमा न होने दें

मानसून में मच्छरों से बचाव के लिए घर और आस-पास के क्षेत्र में पानी बिल्कुल जमा न होने दें। खासकर, गमलों, कूलर और पुराने टायरों में पानी जमा न होने दें। जमे हुए पानी में मच्छर तेजी से पनपते हैं। मानसून में टंकी की सफाई भी रखें, इसमें भी मच्छर पनप सकते हैं।  Also Read - बारिश में मच्छरों से बचाव करने 8 सबसे जरूरी तरीके

मानसून में बढ़ जाते हैं डेंगू और मलेरिया के मामले, जानें मच्छरों से छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक उपाय photo icon3/6

मच्छर भगाने वाले रिपेलेंट

मानसून में मच्छर तेजी से फैलते हैं। इसलिए इस मौसम में मच्छरों से बचने के लिए आप मच्छर भगाने वाले रिपेलेंट का उपयोग कर सकते हैं। रिपेलेंट आपको आसानी से मार्केट से मिल जाएगा। आप घर से बाहर निकलने पर इसका प्रयोग कर सकते हैं। इससे मच्छर नहीं काटेंगे और मच्छर जनित बीमारियों से बचाव होगा।

मानसून में बढ़ जाते हैं डेंगू और मलेरिया के मामले, जानें मच्छरों से छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक उपाय photo icon4/6

पूरी बाजू के कपड़े पहनें

मानसून में आपको पूरी बाजू के ही कपड़े पहनने चाहिए। इस मौसम में मच्छर ज्यादा होता है, इनके काटने से कई रोग हो सकते हैं। इसलिए मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए आप पूरी बाजू के कपड़े पहन सकते हैं। फुल स्लीव्स के कपड़े पहनने से मच्छर आपको नहीं काट पाएंगे। इससे डेंगू और मलेरिया रोगों से बचाव होगा। Also Read - मच्छर भगाने के लिए घर पर बनाएं लिक्विड रिफिल, मलेरिया, डेंगू से मिलेगा छुटकारा

मानसून में बढ़ जाते हैं डेंगू और मलेरिया के मामले, जानें मच्छरों से छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक उपाय photo icon5/6

खिड़की-दरवाजे बंद रखें

मानसून में मच्छरों से बचाव के लिए आपको खिड़की-दरवाजों को भी बंद रखना चाहिए। आप चाहें तो खिड़की और दरवाजों पर जाली भी लगवा सकते हैं। जाली से मच्छर घर के अंदर नहीं आ पाएंगे। इस तरह से भी आप मच्छरों से अपना बचाव कर सकते हैं।

मानसून में बढ़ जाते हैं डेंगू और मलेरिया के मामले, जानें मच्छरों से छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक उपाय photo icon6/6

मच्छरदानी का प्रयोग करें

मानसून में मच्छरों से बचने के लिए आप मच्छरदानी का प्रयोग कर सकते हैं। मानसून में आपको मच्छरदानी के अंदर सोना चाहिए। इससे कई रोगों से बचाव संभव है। ज्यादातर मच्छर रात के समय काटते हैं। ऐसे में अगर आप रात को मच्छरदानी के अंदर सोएंगे तो आप मच्छरों से बच सकते हैं।  Also Read - World mosquito day 2022: आखिर क्यों मच्छर किसी को ज्यादा तो किसी को कम काटते हैं, समझे इसके पीछे का मेडिकल कारण