नवरात्रि के दूसरे दिन पाएं चमकदार निखार, 1 नुस्खा देगा कमाल का असर

Navratri Mai Glowing Skin Kaise Paye: अगर आप नवरात्रि के हर दिन अपने चेहरे के निखार को बरकरार रखना चाहते हैं तो हमारे बताए इन कमाल के नुस्खे को जरूर आजमाएं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : March 20, 2026, 2:00 PM

नवरात्रि के दूसरे दिन पाएं चमकदार निखार, 1 नुस्खा देगा कमाल का असर photo icon1/6

नवरात्रि का दूसरा दिन और ब्यूटी रेमेडी

Navratri Ke Dusre Din Ke Liye Beauty Tips: हम में से ज्यादातर महिलाएं चाहती हैं कि वह अन्य दिन तो खूबसूरत लगे हीं, लेकिन नवरात्रि के इन नौ दिनों में उनके चेहरे का निखार एकदम कमाल का हो और नेचुरल दिखे। अब भला केमिकल वाली चीजें आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो तो नहीं ला सकती हैं। इसके लिए हमें उन प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करना होगा जो पुराने जमाने से ही उपयोग में लाई जाती रही हैं और स्किन के लिए नुकसानदेह भी नहीं हैं। आइए बिना देर किए इन चीजों और चेहरे पर कमाल का निखार लाने वाले इस नुस्खे के बारे में जानते हैं।

नवरात्रि के दूसरे दिन पाएं चमकदार निखार, 1 नुस्खा देगा कमाल का असर photo icon2/6

यह नुस्खा है चावल के आटे का

आज हम आपको जिस नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं वह चावल के आटे से तैयार किया गया है। जी हां, चावल का आटा सिर्फ सेहत के लिए ही फायदेमंद नहीं होता है, बल्कि इसमें मौजूद एक्सफोलिएटिंग गुण हमारी डेडे स्किन को रिमूव करने, डार्क स्पॉट्स को हल्का करने और स्किन को ब्राइट करने का काम करते हैं। आइए आपको बताते हैं चावल का फेस पैक बनाने के लिए आपको किन चीजों की जरूरत है। Also Read - रात- रात भर जागना हो ओवरथिंकिंग की निशानी, दिमाग को शांत रखने के लिए करें ये 5 काम

नवरात्रि के दूसरे दिन पाएं चमकदार निखार, 1 नुस्खा देगा कमाल का असर photo icon3/6

राइस फेस पैक बनाने के लिए क्या चाहिए?

चावल के आटे से फेस पैक बनाने के लिए आपको चाहिए 1 चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच विटामिन ई कैप्सूल और आखिर में 2-3 चम्मच गुलाब जल। इन सभी चीजों को आप अपने सामने रख दें ताकि फेस पैक बनाते समय आपको किसी भी तरह की परेशानी न हो।

नवरात्रि के दूसरे दिन पाएं चमकदार निखार, 1 नुस्खा देगा कमाल का असर photo icon4/6

चावल का फेस पैक कैसे बनाएं?

चावल का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी लें और उसमें 1 चम्मच चावल का आटा और एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब आप इसमें शहद, विटामिन ई कैप्सूल और 2-3 चम्मच गुलाब जल डालकर सभी चीजों को मिला दें। अब आप इस पैक की पतली लेयर अपने फेस पर लगाएं और 15 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद आप मुंह धो लें और फिर देखें कैसे पहले ही इस्तेमाल में आपकी स्किन ग्लो करने लगी है। Also Read - वजन को कम करने के लिए आयुर्वेद को दवाओं से अच्छा विकल्प क्यों मानते हैं लोग?

नवरात्रि के दूसरे दिन पाएं चमकदार निखार, 1 नुस्खा देगा कमाल का असर photo icon5/6

चावल के आटे में शहद मिलाकर लगाने के फायदे

अगर आप चावल के आटे से तैयार फेस पैक में शहद मिलाकर लगाते हैं तो यह स्किन को क्लीन करने के साथ-साथ समय से पहले आने वाले एजिंग साइन को कम करने और स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। आप चाहें तो रोज रात को सोने से पहले सिर्फ शहद भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।

नवरात्रि के दूसरे दिन पाएं चमकदार निखार, 1 नुस्खा देगा कमाल का असर photo icon6/6

इन बातों का रखें ध्यान

भले ही आप नेचुरल और घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले एक बार पैट टेस्ट जरूर करें। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी की स्किन अलग- अलग टाइप की होती है। जैसे अगर आपकी स्किन ड्राई है और आप बिना पैच टेस्ट के उसे फेस पर अप्लाई करते हैं तो यह त्वचा को और भी ज्यादा ड्राई कर सकता है। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - कैसे पीठ का मामूली दर्द भी रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर का संकेत हो सकता है? स्पाइन सर्जन से जानें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source