दोपहर के काम के बाद चेहरे पर लगा लें ये खास पैक, 15 मिनट दिखेगा निखार

Chehre Par Nikhar Kaise Laye: आज हम आपको इस लेख में किचन में मौजूद चीजों से चेहरा चमकाने का एक खास लेप बनाने का तरीका बताने वाले हैं, जो 15 मिनट के इस्तेमाल में ही अपना असर दिखा देगा।

Written by Vidya Sharma | Updated : July 17, 2025 5:56 PM IST

1/6

गेहूं के आटे से पाएं निखार

Glowing Skin Ke Liye Kitchen Ingredients: हम अपने चेहरे पर ग्लो लाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट लगाते हैं, लेकिन जब मुंह धोते हैं तो वही डल स्किन नजर आती है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसका फेस पर हमेशा नेचुरल ग्लो दिखे। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने स्किन केयर में प्राकृतिक चीजों को शामिल करने की जरूरत है। इसलिए आज हम आपको इस लेख में रोटी बनाने वाले आटे से ऐसा फेस पैक बनाने का तरीका बताने वाले हैं, जिसे 15 मिनट तक लगाने के बाद मुंह धोते ही अपने आप ग्लो दिखने लगेगा। आइए जानते हैं आटे से फेस पैक पेल बनाने का तरीका। (Aate Se Face Pack Kaise Banaye)

2/6

पहले जानें चेहरे पर गेहूं का आटा लगाने के फायदे (Benefits Of Using Wheat Flour On Face)

रोटी बनाकर खाया जाने वाला गेहूं का आटा सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि गेहूं के आटे में विटामिन ई, जिंक, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व हमारी त्वचा से गंदगी को साफ करने, उसे डिटॉक्स करने, सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने और डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में फायदेमंद होते हैं। आइए अब हम चेहरे पर आटा लगाने का तरीका जानें। Also Read - आलू + गुलाब जल का जादू: सर्दी में चेहरे पर लगाएं ये Combo, खिल उठेगी आपकी स्किन

3/6

गेहूं के आटे से फेस पैक बनाने के लिए क्या चाहिए?(Main Ingredients For Wheat Flour Face)

आपको गेहूं के आटे से फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच आटा, 5 चम्मच कच्चा दूध, 1 चम्मच शहद, 1 विटामिन ई कैप्सूल और 2 चम्मच गुलाब जल की जरूरत है। फेस पैक बनाने से पहले आप इन सभी सामग्रियों को इकट्ठा कर दें। आइए अब हम फेस पैक बनाने का तरीका जानें।

4/6

आटे का फेस पैक कैसे बनाएं? (How To Make Wheat Flour Face Pack)

आटे से फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी लें और उसमें दो चम्मच आटा और बताई कई बाकी सभी सामग्रियों को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद तैयार लेप को आप अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद आप फेस वॉश कर लें और फिर देखें कैसे आपकी स्किन ग्लो करती है। Also Read - चमकदार त्वचा के लिए घर पर बनाएं ये 7 फेसपैक

5/6

आटे का फेस पैक लगाने के फायदे (Skin Benefits Of Wheat Flour Face Pack)

इस पैक का इस्तेमाल करने से न सिर्फ आपकी स्किन से गंदगी साफ होती है, बल्कि चेहरे की लटकती त्वचा भी टाइट होती है और दाग-धब्बे भी हल्के होते हैं। इसी के साथ चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स की लेयर को हटाकर ये रेमेडी आपकी त्वचा को नया और खूबसूरत बनाने में मदद करती है।

6/6

आटे के साथ शहद मिलाने से त्वचा को क्या फायदा होता है? (Benefits Of Adding Honey In Face Pack)

अगर आप आटे में शहद मिलाकर लगाते हैं तो ये फाइन लाइंस को कम करने में मदद करता, लटकती झुर्रियों को टाइट करता है, त्वचा को ड्राई होने से बचाता है और मॉइस्चराइज रखता है। इसलिए हमने आटे में शहद मिलाया है ताकि आपकी स्किन फेस वॉश करने के बाद मुलायम दिखे। Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - बेसन, हल्दी और दही का फेसपैक लगाने से होते हैं ये 7 फायदे