सुबह तक चेहरे पर निखार कैसे पाएं? रात को सोने से पहले ये 5 ड्रिंक पीने से मिलेगा का कमाल का रिजल्ट

Glowing Skin Drink: आज हम आपको 5 ऐसी हेल्दी और स्किन के लिए फायदेमंद ड्रिंक के बारे में बताने वाले हैं, जो चेहरे पर निखार लाने के लिए बहुत ह ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : September 9, 2025, 4:14 PM

सुबह तक चेहरे पर निखार कैसे पाएं? रात को सोने से पहले ये 5 ड्रिंक पीने से मिलेगा का कमाल का रिजल्ट photo icon1/6

चेहरे पर निखार लाने के लिए क्या पिएं?

Skin Ko Glowing Banane Ke Liye Kya Piye: चेहरे पर ग्लो लाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। कोई ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करता है तो कोई स्किन केयर करना शुरू कर देता है। वहीं कुछ लोग तो तरह-तरह के घरेलू नुस्खों को आजमाते हैं। चेहरे पर निखार लाने के लिए के लिए जरूरी नहीं है कि आप दस तरह की चीजों को अपने फेस पर लगाएं। आज हम आपको इस आर्टिकल में 5 ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें रात को सोने से पहले पीना शुरू करने से आप रोजाना सुबह अपने चेहरे पर कमाल का निखार पा सकते हैं। ये ड्रिंक्स आपको क्लीयर ग्लोइंग स्किन अचीव करने में मदद करेंगी और बेहतरीन रिजल्ट देंगी। आइए जानते हैं क्या पीने से चेहरे पर निखार आता है।

सुबह तक चेहरे पर निखार कैसे पाएं? रात को सोने से पहले ये 5 ड्रिंक पीने से मिलेगा का कमाल का रिजल्ट photo icon2/6

रोजाना पिएं एलोवेरा जूस

जिस तरह एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाने में फायदेमंद होता है, उसी तरह इसका जूस पीने से भी आप कई स्किन प्रॉब्लम्स को दूर कर सकते हैं। जी हां, ये आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ, एक्ने सी समस्या को कम करता है, स्किन को क्लियर बनाता है, एजिंग साइन को कम करता है और चेहरे पर निखार लाने में फायदेमंद साबित होता है। आप इसे रोज सुबह पी सकते हैं और लाभ उठा सकते हैं। Also Read - कौन से विटामिन से चेहरा साफ होता है? जानिए कैसे करें इसकी पूर्ति

सुबह तक चेहरे पर निखार कैसे पाएं? रात को सोने से पहले ये 5 ड्रिंक पीने से मिलेगा का कमाल का रिजल्ट photo icon3/6

चिया सीड वॉटर

आपने देखा होगा कि आजकल सोशल मीडिया पर एक ड्रिंक बहुत ही ज्यादा वायरल हो रही है जिसमें बीज भी तैरते दिखते हैं। ये चिया सीड्स का पानी होता है, जो हमारी हेल्थ और स्किन के लिए अच्छा होता है। इस पानी को पीने से स्किन हाइड्रेट रहती है और ओमेगा-3 फैटी एसिड होने के नाते ये स्किन को जवां बनाने में मदद करता है।

सुबह तक चेहरे पर निखार कैसे पाएं? रात को सोने से पहले ये 5 ड्रिंक पीने से मिलेगा का कमाल का रिजल्ट photo icon4/6

ग्रीन टी

ग्रीन टी सिर्फ वो लोग नहीं पीते हैं जो हेल्थ कॉन्शियस होते हैं, बल्कि आप क्लीयर स्किन पाने के लिए भी ग्रीन टी पी सकते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से लड़ने, सूजन को कम करता है और जलन व रेडनेस को कम करने में मदद करता है। Also Read - क्या खाने से हमारी स्किन ग्लो करती है? ये 3 चीजे डाइट में शामिल करते ही दिखेगा कमाल का निखार

सुबह तक चेहरे पर निखार कैसे पाएं? रात को सोने से पहले ये 5 ड्रिंक पीने से मिलेगा का कमाल का रिजल्ट photo icon5/6

हल्दी नींबू का पानी

बात चाहे हल्दी की हो या नींबू की, दोनों ही हमारी स्किन को डिटॉक्सीफाई करने में फायदेमंद होते हैं। आप एक गिलास गर्म पानी में कच्ची हल्दी का एक इंच टुकड़ा और आधा नींबू निचोड़कर बचे हुए छिलके को भी उसी पानी में डालकर उबाल लें। इस पानी को 5-7 मिनट के लिए उबालने के बाद गैस बंद कर दें और फिर छानकर पी लें। आप इसे चाय की तरह गर्म भी पी सकते हैं और ठंडा करने के बाद भी।

सुबह तक चेहरे पर निखार कैसे पाएं? रात को सोने से पहले ये 5 ड्रिंक पीने से मिलेगा का कमाल का रिजल्ट photo icon6/6

बादाम का दूध

नॉर्मल टोंड या गाय-भैंस का दूध तो हर कोई पीता है, लेकिन चेहरे पर निखार लाने के लिए आप रोज रात को बादाम का दूध पीना शुरू करें। ये न सिर्फ आपके गट को हेल्दी रखेगा, बल्कि स्किन को भी हेल्दी बनाए रखने में फायदेमंद साबित होगा। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - चेहरे पर कमाल का निखार देंगे शहनाज हुसैन के बताएं ये 4 नुस्खे, दिवाली चमकेगा बस आप का ही नूर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source