बच्चे अपने पेरेंट्स की सोच कैसे बदल सकते हैं?
Bacche Apne Parents Ki Soch Kaise Badle: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में सोच और पीढ़ियों के बीच का फर्क साफ दिखाई देता है। करियर, शादी, रिश्ते, लाइफस्टाइल या मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर जब बच्चे अपनी बात रखना चाहते हैं, तो कई बार माता-पिता की सोच 'हमारे जमाने में…' से शुरू हो जाती है। ऐसे में संवाद की कमी पैदा होती है। लेकिन सही तरीके से बात की जाए, तो माता-पिता भी समझते हैं और समय के साथ अपनी सोच बदलते हैं। बच्चे अपने माता-पिता से मन की बात कैसे कहें? यह सवाल हमने अनुभवी साइकोलॉजिस्ट और महिला एवं मानवाधिकारों की समर्थक डॉक्टर मालिनी सबा से पूछा। उन्होंने ऐसे 5 असरदार तरीके बताए जिनकी मदद से आप अपने पेरेंट्स की पुरानी सोच को बदलने की पहल कर सकते हैं।