सर्दियों में कमरख (स्टार फ्रूट) खाने के फायदे
When to Eat Star Fruit in Winter: सर्दियों में यूं तो कई सारे फल आते हैं लेकिन मेरा और मेरे बेटे का फेवरेट है कमरख। कमरख को अंग्रेजी भाषा में स्टार फ्रूट (Star Fruit), कारम्बोला (Carambola) भी कहा जाता है। इसका अनोखा सितारे जैसा आकार, हल्का खट्टा-मीठा स्वाद मेरी आंख और मन दोनों को ही बहुत ज्यादा लुभाते हैं। कमरख स्वाद में तो लाजवाब होता ही है। साथ ही, इसमें कई सारे औषधीय गुण भी होते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, कमरख में विटामिन C, फाइबर, पोटेशियम, और आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। सर्दियों में रोजाना एक सही मात्रा में कमरख को खाया जाए, तो इससे शरीर को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं।