गर्मियों में गुड कब और कैसे खाना चाहिए?
गुड़ के फायदे ( health benefits of jaggery) कई हैं। लेकिन गर्मियों में ज्यादातर लोग गुड़ के सेवन से बचते हैं। क्योंकि महिलाओं में जहां ये पीरियड्स को जल्दी ले आता है, पुरुषों में ये शरीर के ताप को बढ़ाता है। इसके अलावा गर्मियों में रेगुलर गुड़ खाना आपके पेटे को गर्म कर देता है जिससे तलवों में जलन और हाथों में बार-बार पसीना आने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा गर्मियों में बच्चों को रोज गुड़ खिलाने उन्हें दाने भी निकल सकते हैं। लेकिन कुछ मामलों में गर्मियों में गुड़ खाना फायदेमंद भी है और ये शरीर में कमजोरी और आलस को दूर कर सकता है। बस आपको गर्मियों में इसके खाने के तरीके में बदलाव करना होगा। तो, आइए जानते हैं गुड कब और कैसे खाना चाहिए?
