वजन कम करने के लिए सौंफ का सेवन कैसे करें?
आजकल ज्यादातर लोग अपने बढ़े हुए वजन से परेशान रहते हैं। कोई बेली फैट, तो कोई जांघ या हाथों की चर्बी से परेशान हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग वजन घटाने के लिए खाना-पीना कम कर देते हैं या जिम में जमकर पसीना बहाते हैं। इतना ही नहीं, आजकल तो वजन कम करने के लिए कई लोग सर्जरी और दवाइयों का सहारा लेने लगे हैं। लेकिन, आप चाहें तो सिर्फ सौंफ के बीजों का सेवन करके भी वेट लॉस कर सकते हैं। सौंफ के बीजों का सेवन कई अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। कोई सौंफ का सेवन सीधे तौर पर करता है, तो कोई इसके पाउडर या पानी का सेवन करता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो इसका सेवन अलग-अलग तरीकों से कर सकते हैं। आप सौंफ को जीरा और अजवाइन के साथ भी ले सकते हैं। इस तरह सौंफ लेने से आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलेगी। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं वेट लॉस के लिए सौंफ का सेवन कैसे करना चाहिए?