वजन बढ़ाने के लिए खजूर कैसे खाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे तेजी से बढ़ेगा आपका वजन

Dates For Weight Gain: अगर आपका वजन बहुत कम है और आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो खजूर का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए कैसे करें खजूर का सेवन?

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated: April 7, 2025, 12:54 PM

वजन बढ़ाने के लिए खजूर कैसे खाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे तेजी से बढ़ेगा आपका वजन photo icon1/6

वजन बढ़ाने के लिए खजूर कैसे खाएं?

How To Dates For Weight Gain: आज के समय में जहां ज्यादातर लोग मोटापे से परेशान हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। अब आप सोचेंगे कि वजन बढ़ाना कौन सा बड़ी बात है। लेकिन जितना मुश्किल वजन घटाना होता है, उतनी ही मेहनत वजन बढ़ाने के लिए भी करनी पड़ती है। वजन बढ़ाने के लिए कुछ लोग तरह-तरह के डाइट प्लान फॉलो करते हैं और सप्लीमेंट्स लेते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। वहीं, केमिकल्स से भरपूर सप्लीमेंट्स का ज्यादा सेवन करने से कई तरह के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। ऐसे में, वजन बढ़ाने के लिए आपको हमेशा हेल्दी तरीका ही अपनाना चाहिए। अगर आप हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में खजूर को शामिल कर सकते हैं। जी हां, खजूर में प्रोटीन, आयरन और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से आपको दुबलेपन से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, सेहत को कई अन्य लाभ भी मिल सकते हैं। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए खजूर कैसे खाएं (Vajan Badhane Ke Liye Khajur Kaise Khaye)?

वजन बढ़ाने के लिए खजूर कैसे खाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे तेजी से बढ़ेगा आपका वजन photo icon2/6

वजन बढ़ाने के लिए दूध के साथ खाएं खजूर

वजन बढ़ाने के लिए आप दूध के साथ खजूर का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, खजूर और दूध, दोनों में ही प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो मांसपेशियों के विकास में मदद करता है। इसके लिए आप रोजाना एक गिलास दूध के साथ 4-5 खजूर का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो रात में सोने से पहले दूध में खजूर को उबालकर भी पी सकते हैं। इसके नियमित सेवन आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। Also Read - दुबले-पतले शरीर का वजन कैसे बढ़ाएं?

वजन बढ़ाने के लिए खजूर कैसे खाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे तेजी से बढ़ेगा आपका वजन photo icon3/6

वजन बढ़ाने के लिए खाएं खजूर और चना

वजन बढ़ाने के लिए खजूर और चना का सेवन फायदेमंद होता है। दरअसल, इन दोनों में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने और वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप सुबह खाली पेट मुट्ठीभर चने के साथ 4-5 खजूर का सेवन करें। इसके अलावा, आप चाहें तो चना पाउडर और खजूर को दूध में मिलाकर भी खा सकते हैं।

वजन बढ़ाने के लिए खजूर कैसे खाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे तेजी से बढ़ेगा आपका वजन photo icon4/6

वजन बढ़ाने के लिए दूध में भिगोकर खाएं खजूर

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो खजूर को दूध भिगोकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप रात को सोने से पहले 4-5 खजूर को एक गिलास दूध में भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। रोजाना दूध में भीगे हुए खजूर खाने से वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही, सेहत को कई अन्य लाभ भी मिलेंगे। Also Read - दुबलेपन से परेशान हैं तो इन 3 तरीकों से खाएं खजूर, तेजी से बढ़ेगा वजन

वजन बढ़ाने के लिए खजूर कैसे खाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे तेजी से बढ़ेगा आपका वजन photo icon5/6

वजन बढ़ाने के लिए खाएं खजूर और गुड़

वजन बढ़ाने के लिए आप खजूर के साथ गुड़ का सेवन कर सकते हैं। इन दोनों में ही पोषक तत्त्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। इसका नियमित सेवन करने से एनीमिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आप सुबह नाश्ते में खजूर और गुड़ का सेवन एक गिलास दूध के साथ कर सकते हैं।

वजन बढ़ाने के लिए खजूर कैसे खाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे तेजी से बढ़ेगा आपका वजन photo icon6/6

वजन बढ़ाने के लिए खाएं खजूर और बादाम

वजन बढ़ाने के लिए आप खजूर के साथ बादाम का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इन दोनों में कैलोरी, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं, जो वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है और कई बीमारियों से बचाव हो सकता है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट 4-5 खजूर और 5-6 बादाम का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो खजूर और बादाम का सेवन एक गिलास दूध के साथ कर सकते हैं। Also Read - मेनोपॉज में क्यों परेशान करता है बवासीर, जानें इसका पाचन-तंत्र में क्या असर पड़ता है

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source