सेब छीलकर खाएं या बिना छिले? एक्सपर्ट से जानें सेब खाने का सही तरीका

सेब खाने का सही तरीका: क्या आप जानते हैं कि लाल और चमकदार सेब आपके शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। तो फिर क्या सेब को छीलकर खाएं? जानते हैं।

Written by Pallavi Kumari | Published : August 1, 2022 4:15 PM IST

1/5

सेब कैसे खाएं-How To Eat Apple

सेब शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। सेब हाई कोलेस्ट्रॉल करने में मददगार है। इसमें फाइबर होता है जो कि पाचनतंत्र को सही करने में मददगार है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो जो कि इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। साथ ही इसमें विटामिन सी और विटामिन के होता है जो कि सेहत के लिए कई प्रकार से काम करते हैं। लेकिन कई ऐसे लोग हैं जो इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि आखिरकार सेब खाने का सही तरीका क्या है। इसी बारे में हमने लखनऊ डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन अश्वनी एच कुमार से बात की।

2/5

सेब छीलकर खाने के फायदे-Apple Without Skin Benefits

सेब छीलकर खाने वाले बहुत से लोग हैं। डाइटिशियन अश्वनी की मानें तो ऐसे लोगों का तर्क ये होता है कि सेब के छिलके में हानिकारक कैमिकल्स लगे हो सकते हैं। साथ ही इनमें इस्तेमाल किया गया कीटनाशकों का उपयोग भी लोगों की सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसके अलावा सेब पर दिखने वाले डार्क स्पॉट अक्सर संकेत दे सकते हैं कि सेब या तो संक्रमित हैं या कीटनाशकों के बहुत अधिक उपयोग हुआ हैं। ऐसे में सेब को खाना एलर्जी को ट्रिगर कर सकता है।  Also Read - रोज सुबह एक प्लेट खाएं सेब, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

3/5

सेब छीलकर खाने के नुकसान-Apple Without Skin Side Effects

सेब छीलकर खाने के नुकसान भी कई हैं। दरअसल, सेब के छिलकों में विटामिन ए, सी और के मौजूद होते हैं। इसके अलावा, इसमें पोटेशियम, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे आवश्यक खनिज होते हैं जो समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। पर जब आप सेब को छील कर खाते हैं तो इससे इन पोषक तत्वों का नुकसान हो जाता है।

4/5

सेब बिना छिले खाने के फायदे-Apple With Skin Benefits

बिना छिले सेब खाने के कई फायदे हैं। दरअसल, ,सेब को बिना छिले खाने से शरीर को फाइबर की पर्याप्त मात्रा मिलती है। साथ ही ये छिलका रफेज की तरह भी काम करता है और गट हेल्थ को सही रखता है। ये मेटाबोलिज्म तेज करता है और शरीर को कई समस्याओं से बचाता है। इसके अलावा सेब के छिलकों के विटामिन ए, सी, के,पोटेशियम, फास्फोरस और कैल्शियम सभी इसे बिना छिले खाने से मिलता है। Also Read - सुबह खाली पेट खाएं ये 3 चीजें, बढ़ जाएगा त्वचा का निखार

TRENDING NOW

5/5

सेब खाने का सही तरीका-Best Way Of Eating Apple In Hindi

सेब खाने का सही तरीका ये है कि आप पहले इसे साफ करने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। इससे सेब की मोमी परत उतर जाती है और चमकदार बाहरी परत फीकी पड़ रही है। इसके अलावा काले धब्बे या छेद वाले सेब का चुनाव ना करें। इसके बार इसे सीधे काट कर या बिना काटे खाएं। वहीं, सेब खाने का सही समय (Right time to eat apple in hindi) की बात करें तो सुबह खाली पेट सेब खाने के फायदे ज्यादा हैं।