सर्दियों में वजन कम करने के लिए क्या करें? खाएं 5 चीजें जो फैट बर्न करने में हैं फायदेमंद

Winter Foods For Weight Loss: क्या आपको भी सर्दियों में वजन घटाने में समस्या पैदा होती है? अगर हां तो हमारी बताई इन 5 चीजों का सेवन जरूर करें, जो वजन घटाने में बहुत फायदेमंद हैं।

Written by Vidya Sharma | Published : November 6, 2025 4:27 PM IST

1/6

सर्दियों में बढ़ते वजन की समस्या कैसे ठीक करें?

Wajan Ghatane Ke Liye Sardiyo Mai Kya Khaye: आपने अगर ध्यान दिया होगा तो पता होगा कि सर्दियों में हम अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा खाते हैं। इसका कारण शरीर को ठंडक से दूर रखना और गर्मी पैदा करना होता है। लेकिन वह लोग जो वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए सर्दियों में अपनी भूख को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप हमारी बताई इन 5 चीजों का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। ये आसानी से वजन कम करने में मदद करेंगी।

2/6

पहले जानें सर्दियों में ज्यादा भूख लगने का कारण

आपको बता दें कि सर्दियों में शरीर को धूप कम मिलती हैं, जिससे बॉडी में सेरोटोनिन लेवल कम हो जाता है, जो भूख और संतुष्टि की भावना प्रभावित होती है। इसी के साथ सर्दियों में बॉडी खुद को गर्म रखने के लिए अधिक कैलोरी बर्न करती है, जिसके कारण भी हमें अधिक भूख लगती है। आइए आपको अब हम उन 5 चीजों के बारे में बताएं जो सर्दियों में वजन कम करने में फायदेमंद साबित हो सकती है। Also Read - सर्दियों में वजन कम करेंगे ये असरदार टिप्स, देखें ये वीडियो

3/6

अदरक का सेवन

आप खाने से लेकर चाय तक, जिसमें संभव हो सकते अदरक का इस्तेमाल करें। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अदरक की तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों में जुकाम-खांसी से बचाने में मदद करता है, खाना पचाने में सहायक होता है और वजन कम करने में फायदेमंद होता है। आप खाने में अदरक डालने के साथ-साथ अदरक वाली लाल या दूध वाली चाय पी सकते हैं।

4/6

हरी पत्तेदार सब्जियों का करें सेवन

आपको बता दें कि सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जी खाना न सिर्फ आपकी आंखों को ठीक रखता है, बल्कि यह वजन घटाने में भी फायदेमंद होती है। दरअसल इन सब्जियों में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो पेट को भरा-भरा महसूस कराता है और हम बार-बार खाने की आदत से बचते हैं। ऐसे में वजन घटाने के लिए अपनी डाइट में फाइबर रिच डाइट को जरूर शामिल करें। Also Read - सर्दियों में वजन घटाना चाहते हैं तो रोज करें ये काम, हफ्तेभर में दिखने लगेगा असर

5/6

बीन्स वाली सब्जियां करें डाइट में शामिल

फलियां, बीन्स या दालें, यह सभी वजन घटाने में फायदेमंद होते हैं। इन सभी में इतना अधिक प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है कि वह ब्लड शुगर को रेगुलेट करने और आपके मन को संतुष्ट करने का काम करता है। आप दाल, चना, राजमा और सोयाबीन दालों को अपनी डाइट में शामिल कर फैट बर्न करें और उसे बढ़ने से रोकें।

6/6

मेथी दाना खाएं

मेथी दाना प्रोटीन रिच होता है, साथ ही इसका सेवन वजन घटाने के लिए भी फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने के लिए आप रात को सोने से पहले 1 चम्मच मेथी दाना एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह यह पानी पिएं और मेथी के दानों को चबा कर खाएं। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - महिलाओं में टीबी के लक्षण क्या हैं? जानें, समय रहते कैसे करें पहचान