बदलते मौसम में कैसे रखें त्वचा का ख्याल? 5 उपाय जो हर समय स्किन रखेंगे हेल्दी

Monsoon Skin Care Tips: क्या आप भी इस बदलते मौसम में स्किन से जुड़ी अलग-अलग परेशानियों से परेशान हैं? अगर हां तो हमारी बताए इन 5 उपायों को जरूर आजमाएं। ये आपकी त्वचा की अच्छे से देखभाल करेंगे।

Written by Vidya Sharma | Published : August 29, 2025 11:48 AM IST

1/6

बदलते मौसम में स्किन केयर कैसे करें

Twacha Ki Dekhbhal Kaise Kare: कभी बारिश तो सभी तेज धूप, जिस तरह मौसम बदल रहा है, त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी बदल रही हैं और हमें परेशान कर रही हैं। ऐसे में हमारे लिए अपनी स्किन का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है क्योंकि अगर ऐसा न किया जाए तो चेहरे पर एक्ने, पिंपल, ब्लैकहेड्स, वाइटहेड्स, झुर्रियां व पिगमेंटेशन दिखनी शुरू हो जाती है। इसी के साथ चेहरा डल नजर आने लगता है वो अलग। इसलिए आज हम आपको 5 ऐसी स्किन केयर टिप्स के बारे में बताने वाले हैं जो आपकी स्किन को हेल्दी रखेंगी। आइए जानते हैं त्वचा को हमेशा स्वस्थ रखने के तरीके।

2/6

मॉइस्चराइजर को स्किन न करें

हमारी स्किन को हमेशा एक सा रखने के लिए यह बहुत जरूरी है कि हम अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार सही मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें और उसे कभी स्किप न करें। अगर आप मॉइस्चराइजर नहीं लगाते हैं तो कुछ समय बाद आपकी त्वचा ड्राई व रफ हो सकती है। इसलिए त्वचा की नमी को लॉक करने के लिए मॉइस्चराइजर लगाना ना भूलें। Also Read - गर्मियों में इन 5 तरीकों से रखें अपने चेहरी की त्वचा का ध्यान, हर कोई पूछेगा कैसे आया इतना ग्लो?

3/6

एशेंशियल ऑयल से करें फेस मसाज

त्वचा को साफ और टाइट रखने के लिए समय-समय पर फेस मसाज करना बहुत ही ज्यादा जरूरी व फायदेमंद होता है। ऐसा करने से न सिर्फ आपकी स्किन की इलास्टिसिटी बनी रहती है, बल्कि स्किन फ्लॉलेस भी नजर आती है। आप अपना फेस मसाज करने के लिए नारियल के तेल में 3-4 बूंद टी-ट्री ऑयल की मिक्स करके रात को सोने से पहले अपने चेहरे लगाकर मसाज करें।

4/6

गुलाब जल व दूध का लगाएं टोनर

कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो नेचुरल भी होती हैं और हर मौसम में हमारी स्किन के लिए फायदेमंद भी होती हैं। उन्हीं में से हैं गुलाब जल और कच्चा दूध। हम आपको दोनों एक साथ इस्तेमाल करने के लिए नहीं कह रहे हैं। बल्कि आप इन दोनों में से किसी भी सामग्री को कॉटन पैड में लेकर अपने चेहरे की सफाई कर सकते हैं। सुबह मेकअप करने से पहले व रात को मेकअप साफ करने के बाद सोने से पहले इस स्टेप को जरूर फॉलो करें। ये स्किन को हेल्दी रखने में फायदेमंद साबित होगा। Also Read - Isha Koppikar का स्किन केयर मंत्र: दादी का ये फेसपैक आज भी देता है ग्लोइंग स्किन

5/6

खूब पानी पिएं

पानी हमारी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि अगर हम पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो ये हमारी स्किन को ड्राई होने से बचाता है, खून को साफ रखता है व गर्मी से होने वाले पिंपल्स को बढ़ने से रोकता है। जरूरी नहीं कि आप सिर्फ सादा पानी ही पिएं। आप चाहें तो नारियल पानी, जूस व अन्य कोई तरल पदार्थ का सेवन करके भी शरीर में पानी की कमी को पूरा कर सकते हैं।

6/6

ज्यादा मेकअप करने से बचें

कई बार बदलता मौसम हमारी त्वचा को उतना प्रभावित नहीं करता है, जितना की उस दौरान चेहरे पर इस्तेमाल होने वाला मेकअप करता है। इसलिए कोशिश करें कि आप मिनिमल मेकअप ही चुनें। कम मेकअप करने से हमारी स्किन पर भी कम भी भार पड़ता है और ब्रेकआउट की संभावना भी कम रहती है। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - दाग-धब्बे हटाने के लिए करवाना चाहते हैं केमिकल पील और लेजर ट्रीटमेंट? तो डॉ. धीर बता रहे हैं आपके लिए क्या है सही