गर्मी में सुबह की शुरुआत कैसे करें? ये 5 स्टेप्स जरूर करें फॉलो

Summer Morning Routine: गर्मी में सुबह की शुरुआत काफी अच्छे तरीके से होनी चाहिए, तभी आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : April 25, 2026, 8:02 AM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Blossom Kochhar

गर्मी में सुबह की शुरुआत कैसे करें? ये 5 स्टेप्स जरूर करें फॉलो photo icon1/6

गर्मी मेसुबह की शुरुआत कैसे करें?

क्या आप भी गर्मियों में सुस्ती, आलस और थकान महसूस करते हैं? ऑफिस पहुंचने के बाद नींद आने लगती है? अगर हां, तो इसका मतलब है कि आपको अपने मॉर्निंग रूटीन में सुधार करने की जरूरत है। आपकी सुबह शांत और संतुलित होनी चाहिए। सुबह की शुरुआत कैसी हुई है, इस पर पूरा दिन निर्भर करता है। अगर आप मॉर्निंग रिचुअल्स फॉलो करेंगे, तो दिनभर फ्रेश और एनर्जेटिक फील कर सकते हैं। गर्मियों में दिन की शुरुआत अच्छी होगी तो इसका स्किन और मूड पर पूरा असर देखने को मिलेगा। आइए, ब्लॉसम कोचर ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. ब्लॉसम कोचर ( Dr. Blossom Kochhar – Pioneer of Aroma Therapy in India, Chairperson, Blossom Kochhar Group of Companies) से जानते हैं कि गर्मी में सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

गर्मी में सुबह की शुरुआत कैसे करें? ये 5 स्टेप्स जरूर करें फॉलो photo icon2/6

1. पानी पीकर करें दिन की शुरुआत

सुबह उठते ही सबसे पहले एक गिलास नॉर्मल पानी पिएं। इसके बाद एक गिलास नींबू पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। नींबू पानी पीने से आपको फ्रेश फील होगा और शरीर भी डिटॉक्स होगा। सुबह उठने के बाद पानी पीने से पेट भी आसानी से साफ हो जाता है और अच्छा फील होता है।  Also Read - दिनभर AC में रहने वालों की डाइट कैसी होनी चाहिए?

गर्मी में सुबह की शुरुआत कैसे करें? ये 5 स्टेप्स जरूर करें फॉलो photo icon3/6

2. जेंटल फेस क्लीनिंग करें

इसके बाद चेहरा धोएं। चेहरा धोने से फ्रेश फील होता है। रातभर स्किन पर ऑयल और गंदगी भी जमा होती है, इसे हटाने के लिए सुबह जेंटल क्लींजर से फेस वॉश जरूर करना चाहिए। इससे स्किन क्लीन और रिफ्रेश नजर लगती है। आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही क्लींजर का यूज करें।

गर्मी में सुबह की शुरुआत कैसे करें? ये 5 स्टेप्स जरूर करें फॉलो photo icon4/6

3. योग और प्राणायाम

गर्मी में फ्रेश और पूरे दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए योग और प्राणायाम करना भी फायदेमंद होता है। सुबह उठकर पानी पिएं, फेस क्लीन करें और फिर योग-प्राणायाम करने के लिए बैठ जाएं। आप 10 से 15 मिनट योग जरूर करें। आप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें, इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और स्किन भी ग्लो करेगी। Also Read - शरीर में लू के ये 4 लक्षण दिखने से पहले डाइट में शामिल कर लें ये 3 स्पेशल ड्रिंक, तेज गर्मी में भी नहीं पड़ेंगे बीमार

गर्मी में सुबह की शुरुआत कैसे करें? ये 5 स्टेप्स जरूर करें फॉलो photo icon5/6

4. हेल्दी नाश्ता करें

नाश्ता हमेशा हेल्दी होना चाहिए। नाश्ता करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और इसी पर आपका पूरा दिन निर्भर करता है। हेल्दी नाश्ता करने से आप दिनभर एक्टिव रह सकते हैं। आप नाश्ते में प्रोटीन, हेल्दी कार्ब्स, हेल्दी फैट और फाइबर शामिल करें।

गर्मी में सुबह की शुरुआत कैसे करें? ये 5 स्टेप्स जरूर करें फॉलो photo icon6/6

5. सनस्क्रीन जरूर लगाएं

गर्मी में घर से बाहर निकलने पर त्वचा पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं। सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, गर्दन और हाथों पर भी सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। इससे टैनिंग और सनबर्न से बचाव होगा।  Also Read - गर्मियों में रात को क्या खाना चाहिए?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source